PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में धूम मचा रही है यह कार, 34 Kmpl माइलेज, और कम कीमत वह भी डिस्काउंट के साथ,

auto-cars-maruti-offers-discount-wagon-r-upto-50-thousand-till-31st-july-know-price-mileage-features-big-sale

PTB News Auto / Car-Bikes : इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में कुछ कारें ऐसी भी मौजूद हैं जिनका आज तक कोई भी नई कार कुछ बिगाड़ नहीं सकी है। ऐसी ही एक कार देश की सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी मारुति सुजुकी की भी है। ये वो कार है जो भारतीय बाजार में 20 साल से लगातार टॉप सेलिंग कारों में अपनी जगह बनाती आई है।

फैमिली कार के तौर पर आज भी लोग इस कार को पहली प्रिफरेंस देते हैं। इंडिया में किसी भी व्यक्ति का गैराज कितना भी छोटा हो या बड़ा लगभग सभी ने कभी न कभी इस कार को जरूर खरीदा है। इसकी खासियत कम कीमत ही नहीं इसका बेहतरीन माइलेज भी है साथ ही इसमें मिलने वाला स्पेस भी काफी अच्छा है। हम यहां पर बात कर रहे हैं मारुति सुजुकी वैगन आर की।

दरअसल आज हम इस कार की बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि इस पर जबर्दस्त डिस्काउंट कंपनी ऑफर कर रही है। 5.55 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होने वाली वैगन आर को कंपनी दो इंजन ऑप्‍शन और सीएनजी वेरिएंट में भी ऑफर करती है। सीएनजी पर कंपनी कार का माइलेज 34 किलोमीटर प्रति किलो का क्लेम करती है। आइये जानते हैं वैगन आर पर क्या खास ऑफर आपके लिए आया है।

मारुति सुजुकी जुलाई के लिए वैगन आर पर 50 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। कार के मैनुअल और सीएनजी वेरिएंट पर 25 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 20 हार का एक्सचेंज बोनस और 4 हजार का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।

Latest News