PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

इनोसेंट हाट्र्स ग्रुप के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का यूनिवर्सिटी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन,

superb-performance-of-final-year-students-of-innocent-hearts-group-in-university-examination

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : इनोसेंट हाट्र्स के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने अप्रैल-2023 में यूनिवर्सिटी परीक्षा में अपने उल्लेखनीय प्रदर्शन से कैंपस का नाम रोशन किया। विभिन्न विभागों के 60 से अधिक विद्यार्थियों ने ९ एसजीपीए से अधिक अंक प्राप्त कर डिस्टिंकशन हासिल की। यह सब छात्रों की निरंतर कड़ी मेहनत के साथ-साथ फैकल्टी मेंबर्स द्वारा प्रदान की जाने वाली गुणवतापूर्ण शिक्षा से संभव हुआ। विभिन्न विभागों के अधिकांश विद्यार्थियों ने 9 एसजीपीए से अधिक अंक प्राप्त किए।

बीसीए की मनीषा मल्ही ने 9.52 एसजीपीए, राधिका ने 9 .20 एसजीपीए, गुरप्रीत कौर और राजवीर ने 9.08 एसजीपीए और कृष्णा ने 9 .04 एसजीपीए प्राप्त किए।एमबीए की छात्रा अंकिता ने 9 .31 एसजीपीए, तरणवीर निज्जर और हरप्रीत कौर ने 9 .00 एसजीएपी, परमिंदर कौर ने 8 .85 एसजीपीए प्राप्त किए।

बीबीए की सेजल सेठ और सिमरन कौर ने 8 .80 एसजीपीए, जैसमीन कौर और मुस्कान ने 8 .32 एसजीपीए, सहजप्रीत ने 8 .08 एसजीपीए प्राप्त किए।बी.कॉम की छात्रा अलीज़ा सुब्बा ने 8 .56 एसजीपीए,अशनीत कौर, प्रिया और कनिष्का ने 8 .32 एसजीपीए, हरमनदीप कौर, संजना, सोनिया व तरनजीत ने 8 .08 एसजीपीए, रणजोत ने 8 .04 एसजीपीए प्राप्त किए।

बीएचएमसीटी के विद्यार्थियों अनमोलप्रीत, दीपक, देवांशु वालिया, कविता, मनन, प्रीति ने 10 एसजीपीए, चेतन ने 9 .8 5 एसजीपीए, सोनाली ने 9 .80 एसजीपीए, मनप्रीत सिहमार ने 9 .69 और अलका ने 9 .62 एसजीपीए प्राप्त किए। बी.एससी. एमएलएस की हरलीन कौर ने 9 .16 एसजीपीए, पूजा ने 9 .11 एसजीपीए, हरप्रीत कौर ने 8 .8 9 एसजीपीए, नताशा जस्सल ने 8 .74 एसजीपीए, साक्षी सैनी ने 8 .53 एसजीपीए और गुरप्रीत कौर ने 8 एसजीपीए प्राप्त किए।

बी.एससी. कृषि के विद्यार्थियों खुशबू, निखिल कुमार, सुनील कुमार व रवि कुमार ने 9 .91 एसजीपीए, अंश शर्मा, मनीष कुमार, ओमप्रकाश, धर्मेंद्र, सौरव, विक्की, धीरज, चंद्रदीप ने 9 .83 एसजीपीए, मानव कुमार, सचिन कुमार ने 9 .74 एसजीपीए, सिद्धार्थ राज और रोहित ने 9 .30 एसजीपीए प्राप्त किए। ग्रुप डायरेक्टर डा. शैलेश त्रिपाठी ने विश्वविद्यालयी परीक्षा में इस शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए छात्रों और फैकल्टी मेंबर्स को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम कैंपस में छात्रों को उनकी उच्चतम क्षमता हासिल करने के लिए समर्थन देना जारी रखेंगे।

Latest News