PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जिला कपूरथला में दिन दिहाड़े अज्ञात व्यक्तियों ने पति-पत्नी को किया किडनैप, CCTV तस्वीरों से हुआ खुलासा,

husband-and-wife-kidnapped-unknown-persons-phagwara-punjab-cctv-pictures-surfaced

PTB Big न्यूज़ कपूरथला : जिला कपूरथला के शहर फगवाड़ा के अमन नगर में उस समय दहशत का माहौल बन गया जब दो गाड़ियों में सवार होकर निहंग सिंह की ओर से पति-पत्नी के साथ घर के अंदर मारपीट करने के बाद किडनैप कर मौके से फरार हो गए। जिसकी सूचना मिलते ही थाना सिटी पुलिस के एसएचओ अमनदीप नाहर पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचकर मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं।

मौके पर मिली जानकारी अनुसार किडनैप किए गए पति-पत्नी की पहचान सोनू और ज्योति के रूप में हुई। इस सारे मामले संबंधी जब कोठी के केयरटेकर गुलजार सिंह से बात की गई तो गुलजार सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले भी कोठी में चोरी हुई थी। जिसके चलते उक्त व्यक्तियों की पहचान कर ली गई थी। आज उन्हीं व्यक्तियों द्वारा पति-पत्नी को किडनैप कर अपने साथ ले गए। जब चैनल की टीम ने मौके का जायजा लिया तो देखा कि जो घर के दो दरवाजे तोड़ कर अंदर दाखिल हुए और पति पत्नी को अपने साथ ले गए।

जिसकी इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में सारी ही वारदात कैद हो गई। थाना सिटी के एसएचओ अमनदीप नाहर ने बताया कि जो व्यक्ति किडनैप हुए हैं उनकी ओर से कोठी में तीन सिक्योरिटी गार्ड भी रखे हुए थे पर वारदात के समय तीनों ही सिक्योरिटी गार्ड मौके पर मौजूद नहीं थे। फिलहाल पुलिस की ओर से सिक्योरिटी गार्ड के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Latest News