PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

पिरामिड का कनाडा यूके एजुकेशन फेयर 24 जुलाई को जनवरी 2024 सेशन में प्रवेश के लिए छात्रों में होड़,

pyramids-canada-uk-education-fair-on-july-24

पीटीबी न्यूज़ जालंधर : सितंबर 2023 सेशन में सीटें खत्म होते देख छात्रों में जनवरी 2024 सेशन में अपनी सीटें सुरक्षित करने की होड़ मची हुई है, जिसके मार्गदर्शन के लिए प्रसिद्ध स्टडी वीजा सलाहकार कंपनी पिरामिड ई सर्विसेज 24 जुलाई को जालंधर के होटल किंग्स में एक विशेष कनाडा यूके शिक्षा मेले का आयोजन करेगी।

जिसमें छात्रों को सही कोर्स, कॉलेज और काम के अवसरों की जानकारी के साथ-साथ 10 अगस्त से SDS के तहत अंग्रेजी भाषा के लिए स्वीकृत नई परीक्षाओं के बारे में भी बताया जाएगा। इस बारे में बात करते हुए, पिरामिड के स्टडी वीजा माहिरों ने कहा कि जनवरी 2024 सेशन में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्रों के लिए यह सही समय है।

उन्होंने कहा कि पिरामिड के पास कनाडा के कई प्रसिद्ध कॉलेजों में सीटें उपलब्ध हैं जो कम लागत पर अच्छे कोर्स प्रदान करते हैं। जिनमें प्रवेश के लिए छात्र पिरामिड के इस शिक्षा मेले में अवश्य भाग लें। उन्होंने कहा कि जो लोग यूके में स्टडी वीजा पर अपने जीवनसाथी को अपने साथ ले जाना चाहते हैं उनके लिए अभी भी मौका है। छात्र 6 (5.5) IELTS बैंड के साथ स्पाउज़ वीजा के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

तरनतारन में शिक्षा मेला 26 जुलाई को

गौरतलब है कि छात्रों की भारी मांग पर पिरामिड 26 जुलाई को तरनतारन के होटल ‘सन स्टार’ में शिक्षा मेले का आयोजन करने जा रहा है, जिसमें छात्रों को यहां बताए गए सभी लाभ मिलेंगे। इसके बाद 28 जुलाई को मोगे, पटियाला और लुधियाना और 29 जुलाई को चंडीगढ़ में पिरामिड कार्यालयों में शिक्षा मेलों का आयोजन किया जाएगा। इच्छुक विद्यार्थी अवश्य भाग लें। अधिक जानकारी के लिए 92563-92563 पर कॉल करें।

Latest News