PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब, कहां-कहां जारी हुआ भारी बारिश को लेकर अलर्ट, कहां डूब गई कॉलोनियां,

punjab-flood-condition-rescue-operations-rain-weather-forecast-amritsar-patiala-gurdaspur-jalandhar-ludhiana

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : पंजाब में आज बारिश होने के आसार नहीं हैं, लेकिन आगे 2 दिन मौसम काफी खराब रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार से दोबारा मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। बुधवार और गुरुवार को पूरे पंजाब में भारी बारिश होने के आसार हैं। 2 दिन बारिश न होने से पंजाब में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज हुआ। घग्गर के किनारों को मजबूत करने का काम तेजी से चल रहा है।

वहीं अमृतसर की कुछ कॉलोनियां अब नहरों के पानी की चपेट में आ गई हैं। अमृतसर की कत्थूनंगल नहर में दरार के कारण शहर के बाइपास से गुजरने वाली तुंग ढाब ड्रेन का पानी ओवरफ्लो हो गया है, जिससे शहर के मजीठा रोड बाइपास स्थित संधू एनक्लेव सहित आसपास की कॉलोनियां डूब गई हैं। पानी का लेवल अधिक नहीं है, लेकिन बहाव काफी तेज है।

वहीं मजीठा के 10 साल के गुरसेवक की डूबने से मौत हो गई है। बीते दिन ही परिवार को बच्चे का शव मिला। बीते दिनों वह बरसाती पानी का बहाव देखने के लिए ड्रेन के पास गया था। अचानक उसका पांव फिसला और वह पानी में बह गया।

Latest News