PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

यूट्यूब पर गुरबाणी के प्रसारण के पहले ही दिन, SGPC श्री अमृतसर’ चैनल ने कुछ घंटों में तोड़े सभी रिकॉर्ड, हजारों की संख्या में लोगों ने किया Subscribe,

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ / अमृतसर : पंजाब में शिरोमणि अकाली दल द्वारा अपने यूट्यूब चैनल SGPC श्री अमृतसर पर आज सुबह गुरबाणी का पहला लाइव प्रसारण किया गया। इस प्रसारण ने पहले ही दिन रिकॉर्ड भी बनाया। SGPC श्री अमृतसर श्री हरिमंदिर साहिब में गुरबाणी कीर्तन का प्रसारण विश्व भर में पहुंचाने के लिए शिरोमणि कमेटी द्वारा अपना चैनल ‘SGPC श्री अमृतसर’ शुरू किया गया है।

शिरोमणि कमेटी द्वारा अपना निजी सैटेलाइट चैनल स्थापित किए जाने तक निजी चैनल की मदद से गुरबाणी के कीर्तन का सीधा प्रसारण जारी रखा जाएगा। सुबह साढ़े 3 बजे से साढ़े 8 बजे तक, दोपहर साढ़े 12 बजे से ढाई बजे तक, शाम साढ़े 6 बजे से रात साढ़े 8 बजे तक 3 समय गुरबाणी का लाइव प्रसारण होगा।

आज सुबह पहले लाइव प्रसारण ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया। गुरबाणी के लाइव प्रसारण के व्यूज ने रिकॉर्ड तोड़ा है। जिस समय गुरबाणी लाइव की जा रही थी, उस दौरान करीब 12 से 15 हजार लोग इसे लाइव देख रहे थे। प्रसारण के आखिर तक व्यूज संख्या करीब 40 हजार तक पहुंच गई थी। लाइव स्ट्रीम बंद होने के बाद भी सुबह के प्रसारण के व्यूज लगातार बढ़ते गए।

शिरोमणि कमेटी श्री दरबार साहिब से गुरबाणी का लाइव प्रसारण संगत तक यूट्यूब चैनल SGPC श्री अमृतसर से पहुंचाएगी। बताया गया है कि करीब 3 महीने तक शिरोमणि कमेटी द्वारा अपना टीवी चैनल भी बना लिया जाएगा। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के आदेशों पर शिरोमणि कमेटी ने टीवी के लिए फिलहाल पहले वाले निजी चैनल को ही अधिकार दिए हैं।

चैनल की शुरुआत गुरमति परंपरा के अनुसार, श्री अखंड पाठ का भोग डालकर की गई। इसके बाद गुरुद्वारा मंजी साहिब दीवान हाल में विशेष समारोह किया गया। शिरोमणि कमेटी के प्रधान ने वेब चैनल की शुरुआत के अवसर पर संगत को बधाई देते हुए कहा कि जल्द ही सैटेलाइट चैनल शुरू किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्री हरिमंदिर साहिब से गुरबाणी प्रसारण के सभी अधिकार शिरोमणि कमेटी के पास ही रहेंगे। नतीजतन कोई अन्य चैनल इसे नहीं चला सकेगा।

Latest News