PTB News

Latest news
जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ...

नियमित रूप से यह काम करने से घर में आती है सुख-समृद्धि,

regularly-feeding-first-roti-cow-has-given-benefits-happiness-prosperity-also-remains-dharmik-news

पीटीबी न्यूज़ “धार्मिक” : हिन्दू धर्म में गाय को बहुत ही पवित्र माना गया है। जो व्यक्ति गाय की सेवा करता है उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। यदि कोई व्यक्ति नियमित रूप से पहली रोटी गाय को खिलाता है तो उस व्यक्ति को हर तरह की सुख समृद्धि, धन और सौभाग्य की प्राप्ति होता है। आइए जानते है इससे मिलने वाले लाभ:–

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बृहस्पति ग्रह से गाय का संबंध माना जाता है। जो बेहद शुभ ग्रह है, जिस व्यक्ति की कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर होता है। वह यदि गाय को रोटी खिलाता है तो उसका बृहस्पति ग्रह मजबूत हो सकता है, जिससे उस व्यक्ति को सौभाग्य, धन, समृद्धि और सुख शांति की प्राप्ति हो सकती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आप गाय को रोटी खिला रहे हैं तो उसमें एक चुटकी हल्दी मिला दें। ऐसा करने से उसका लाभ कई गुना बढ़ जाता है। हल्दी का संबंध भी बृहस्पति ग्रह से माना गया है। इसके अलावा हल्दी को मंगल ग्रह का प्रतीक भी माना गया है। इस उपाय से कमजोर मंगल और कमजोर बृहस्पति को मजबूती मिलती है।

गाय को हल्दी मिली रोटी खिलाने से दुर्भाग्य दूर होता है और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आप चाहते हैं कि आपकी कुंडली में नकारात्मक ग्रहों की स्थिति का प्रभाव कम हो तो ऐसे में गाय को हल्दी मिलाकर रोटी खिलाएं।

Latest News