PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स का सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत, एच.एम.वी. के स्नातकोत्तर बॉटनी विभाग की छात्राओं ने प्रतिष्ठित PSCST-वित्तपोषित कैपस्टोन प्रोजेक्ट प... हिमाचल : भारी बारिश से करोड़ों की लागत से बना पुल ढहा, इसी साल होना था उद्घाटन CBSE ने भी 12वीं का रिजल्ट किया जारी, 85.20% स्टूडेंट हुए पास पंजाब बोर्ड 12वीं 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, 91.46% बच्चों ने मारी बाजी, पंजाब में डबल म-र्डर! सैर कर रहे भाई के सिर में मारी गो/ली, घर जाकर भाभी का भी किया क/त्ल

भारत में लगातार बढ़ रहे हैं Eye Flue के केस, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की Advisory, कैसे करें बचाव,

eye-flue-cases-on-the-rise-in-india

PTB Heath न्यूज़ जालंधर : कुछ दिन से बारिश और मौसम की वजह से आई फ्लू कंजेक्टिवाइटिस के मामले बढ़ रहे हैं। इसे देख हैल्थ डिपार्टमेंट ने एहतियात के तौर पर एडवाइजरी भी जारी की है। वहीं, पी.जी.आई. एडवांस आई सेंटर के एच.ओ.डी. डा. एस. एस. पांडव की मानें तो 3 दिन में वायरल के केस बढ़े हैं। बुधवार को ओ. पी. डी. में आई फ्लू के 50 केस आए। डॉक्टर्स की मानें तो हर सीजन में केस देखे जाते हैं। 5 दिन में वायरल ठीक हो जाता है।

डॉक्टर्स के मुताबिक तेज गर्मी के बाद बारिश से मौसम में तेजी से बदलाव आता है। हवा के साथ प्रदूषण और नमी से फंगल इन्फैक्शन की समस्याएं पैदा होती हैं सबसे ज्यादा आंखों से जुड़ी दिक्कतें परेशान करती हैं। फंगल इन्फैक्शन बढ़ने से आंखों का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। आई फ्लू होने पर जलन, दर्द और लालपन जैसी परेशानी होती है, जिसका कारण एलर्जिक रिएक्शन है। ज्यादातर शुरूआत एक -आंख से होती हैं, कुछ समय बाद दूसरी मैं आ जाती है। फ्लू आमतौर पर अपने-आप ठीक हो जाता है, लेकिन आंखों को साफ रखना बहुत जरूरी है।

आई फ्लू के लक्षण और बचाव :—

आंखें लाल और जलन होना। चुभन और सूजन आना
पलकों पर पीला और चिपचिपा तरल जमा होना।
खुजली होना और पानी आना।
बार-बार आंखों को न छुएं और साफ पानी से धोते रहें।
साफ करने के लिए टिश्यू पेपर।

या साफ कपड़े का इस्तेमाल करें।
मरीज से आई कॉन्टैक्ट न बनाएं।
टी. वी. मोबाइल से दूरी बनाए।
आंखों पर काला चस्मा पहनें।
डॉक्टर के पास जरूर जाएं।

Latest News

Latest News