PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

Aap के सांसद को कौआ मार गया “चोंच”, भाजपा ने कहा- “झूठ बोले कौआ काटे”, Video हुआ Trolled,

the-crow-beaked-head-of-the-aam-aadmi-party-mp-raghav-chadha-bjp-party-said-the-crow-bitten-the-lie-had-only-heard-till-now-and-video-viral-trolled

PTB Viral Video नई दिल्ली : आज हम बात करेंगे एक ऐसी तस्वीर की जो गूगल के साथ सोशल मीडिया पर भी सुबह से ही खूब ट्रेंडिंग बनी हुई है। वैसे भी पत्रकारिता के क्षेत्र में एक पुरानी कहावत भी है कि एक तस्वीर कभी-कभी 100 खबरों पर भी भारी पड़ जाती है। ‌अगर यह तस्वीर राजनीति से जुड़ी हुई हो तो जाहिर है वायरल होगी। बात को आगे बढ़ाने से पहले हम बात कर लेते हैं पिछले 5 दिनों से संसद के मानसून सत्र में मणिपुर मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में सियासी घमासान मचा हुआ है।

the-crow-beaked-head-of-the-aam-aadmi-party-mp-raghav-chadha-bjp-party-said-the-crow-bitten-the-lie-had-only-heard-till-now-and-video-viral-trolled

बुधवार आज सुबह संसद की जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई सदन में कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी नेताओं ने मणिपुर के मुद्दे पर केंद्र सरकार से जवाब मांगते हुए शोर शराबा हंगामा करना शुरू कर दिया। सदन में विपक्ष के हंगामे की तस्वीरें और वीडियो पिछले 5 दिनों से हर रोज ही राजनीतिक गलियारों में सुर्खियों में बने हुए हैं। लेकिन आज एक तस्वीर ऐसी रही जो संसद परिसर में एक्टिव कैमरामैन अपने कैमरे में कैद की। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। बुधवार को राज्यसभा सांसद राघव चड्डढा संसद में मौजूद थे। सदन से बाहर आते समय राघव के एक हाथ में फोन और दूसरे हाथ में कुछ फाइलें और कागज थे।

राघव चड्ढा राज्यसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने के बाद फोन पर बात करते हुए आ रहे थे। इस दौरान संसद के बाहर राघव चड्ढा के सिर पर एक कौवे ने चोंच मार दिया। चड्ढा, कौवे से बचने की कोशिश भी दिखे। इसी दौरान एक फोटोग्राफर ने इस लम्हे को अपने कैमरे में कैप्चर कर लिया। अब वही तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। दिल्ली बीजेपी ने ट्वीट कर राघव चड्ढा की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “झूठ बोले कौआ काटे”, आज तक सिर्फ सुना था आज देख भी लिया। इसी कड़ी में बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने भी ‘राघव चड्ढा के सामने से गुजरते कौवे’ की फोटो ट्वीट की और उन पर तंज कसा।

बाद में राघव चड्ढा ने बीजेपी पर पलटवार किया है। राघव चड्ढा ने बीजेपी के ट्वीट पर ही रीट्वीट करते हुए लिखा, “रामचन्द्र कह गए सिया से ऐसा कलयुग आएगा, हंस चुगेगा दाना दुनका और कौआ मोती खाएगा। आज तक सिर्फ सुना था, आज देख भी लिया। वहीं सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर वायरल होते ही लोग कमेंट करने लगे। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, लोकतंत्र पर सीधा हमला। दूसरे यूजर ने लिखा-संसद परिसर में आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा को चोंच मार गया कौआ। अब आइए आज मानसून सत्र के दौरान संसद में क्या हुआ यह भी जान लिया जाए। ‌

मणिपुर मुद्दे पर कांग्रेस की ओर से केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने सदन में मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। जिसे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने स्वीकार कर लिया है। अब आने वाले दिनों में सदन में पक्ष और विपक्ष के बीच अविश्वास प्रस्ताव पर बहस देखी जा सकती है। बता दें कि पिछले 5 दिनों से मणिपुर के मुद्दे पर राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही हंगामे के चलते बार-बार स्थगित की जा रही है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को पूरे मानसून सत्र के लिए सस्पेंड किया गया है और वह सदन के बाहर ही धरने पर बैठ गए हैं।

Latest News