PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

देश को शर्मसार कर देने वाली घटना, गैंगरेप के बाद 14 साल की बच्ची को कोयले की भट्टी में डालकर जला डाला, लोगों का भड़का गुस्सा, प्रदर्शन जारी,

India rajasthan 14 year girl burnt in coal furnace bhilwara fear gangrape villagers protest Big Sad News

PTB Big Sad न्यूज़ राजस्थान : राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी थाना इलाके एक गांव में 14 साल की नाबालिग को कोयले की भट्टी में जला दिया। आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले उसके साथ गैंगरेप भी किया गया है। वारदात को लेकर भाजपा नेता और पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर की अगुवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण प्रदर्शन कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद चार थानों की पुलिस मौके पर तैनात है। पुलिस ने मामले में 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार घटना कोटड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात 10 बजे की है। परिजनों ने बताया कि उनकी 14 साल की नाबालिग बुधवार सुबह मवेशी चराने के लिए घर से खेत की ओर गई थी। शाम करीब 4 बजे तक वह नहीं लौटी तो परिजन परेशान हो गए। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में जुटे हुए थे, इस दौरान रात 10 बजे गांव के बाहर मौजूद कोयला भट्टी को बारिश में जलते देख ग्रामीणों को शक हुआ। उन्होंने पास जाकर देखा तो भट्टी में नाबालिग जलती हुई दिखाइ दी।

india-rajasthan-14-year-girl-burnt-in-coal-furnace-bhilwara-fear-gangrape-villagers-protest-big-sad-news

परिजनों का कहना है कि वहां मौजूद तीन लोगों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि उसके साथ गैंगरेप कर उसे भट्टी में जला दिया है। भट्टी के बाहर नाबालिग के चांदी के कड़े और जूते पड़े हुए मिले हैं। सूचना मिलने पर रात को ही एएसपी किशोरीलाल और कोटड़ी सीओ श्यामसुंदर विश्नोई समेत 4 थानों के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। सुबह से ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा होने लगी। पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर मौके से सबूत जुटाए हैं।

घटना के सामने आने के बाद राजस्थान गुर्जर महासभा के प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा नेता कालूलाल गुर्जर, और जिलाध्यक्ष शंकरलाल गुर्जर समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौके पर मौजूद हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस को मौके से नाबालिग के अवशेष उठाने से मना कर दिया है। वे कलेक्टर और एसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं।

Latest News

Latest News