PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

जालंधर में प्रिंसिपल पर हमला करने वाले मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 2 को किया काबू,

jalandhar-police-caught-two-culprits-attack-dr-ambedkar-school-principal-sr-kataria-sharpen-weapons-big-news

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर शहर में पंजाब बंद के दौरान नकोदर रोड पर डॉक्टर भीम राव अंबेडकर मेमोरियल पब्लिक स्कूल में घुस कर प्रिंसिपल संत राम कटारिया को तेजधार हथियारों से बुरी तरह से काट देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया है। आरोपियों की पहचान 47 साल के गुरदेव उर्फ काला, 45 साल के सोनू दोनों निवासी आबादपुरा के रूप में हुई है।

पता चला है कि दोनों ने पंजाब बंद की आड़ में किसी पुरानी रंजिश को लेकर प्रिंसिपल पर हमला किया था। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पिछले कल हुए हमले के बारे में उन्हें सूचना गुरुवार दोपहर को मुखबिर से मिली थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया है। उन्हें रिमांड पर लेने के बाद पूछताछ कर हमले के कारणों का पता लगाया जाएगा।

पिछले कल पंजाब बंद के दौरान नकोदर रोड पर स्थित डॉक्टर भीम राव अंबेडकर मेमोरियल पब्लिक स्कूल में बच्चों को छुट्टी दे रखी थी। लेकिन प्रिंसिपल रूटीन का काम निपटाने के लिए आए हुए थे। स्कूल में प्रिंसिपल के अलावा एक चपरासी मौजूद थी। हमलावरों ने जब प्रिंसिपल पर अटैक किया तो आवाज सुनकर चपरासी दफ्तर की तरफ भागी, लेकिन हमलावर मौके से फरार हो गए।

इसी दौरान महिला चपरासी ने मोहल्ले में शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा किया। लोगों के आने पर तुरंत पुलिस को भी सूचित किया गया। लोग खून से लथपथ प्रिंसिपल कटारिया को तुरंत एक नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में ले गए। अस्पताल में अभी तक उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने गले पर गहरे कट लगे होने के कारण वहां पर टांके लगाए गए हैं। उन्हें बोलने से भी मना किया गया है। पुलिस को भी अभी तक बयान नहीं दिए हैं।

Latest News