PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

भारी बारिश के चलते कॉलेज की इमारत ताश के पत्तों की तरह ढहकर पानी के तेज बहाव में बही,

uttarakhand-rain-dehradun-defence-college-building-collapses-see-video-big-rain

PTB Big न्यूज़ देहरादून : उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच सोमवार को देहरादून के मालदेवता में दून डिफेंस कॉलेज की एक इमारत ढह गई. पिछले 24 घंटों से राज्य में लगातार बारिश हो रही है, जिसके चलते बंदाल नदी में पानी का स्तर बढ़ गया है। उफान पर आई बंदाल नदी के तेज बहाव में कॉलेज की इमारत बह गई।

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने देहरादून और नैनीताल समेत छह जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही मानसूनी बारिश से पहाड़ी राज्य बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जिससे अब तक 60 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही, कम से कम 17 लोग लापता हैं। भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से नेशनल हाईवे समेत कई सड़कें जाम हो गई हैं।

जानकारी के मुताबिक, टिहरी में कुंजापुरी बगड़धार के पास भूस्खलन से ऋषिकेश-चंबा नेशनल हाईवे ब्लॉक हो गया, जबकि ऋषिकेश-देवप्रयाग-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर सखणीधार में भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। भारी बारिश के चलते लगभग 1,169 घर और बड़ी मात्रा में कृषि भूमि भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

देहरादून और चंपावत में अधिकारियों ने भारी बारिश और बाढ़ के कारण आज सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। उत्तराखंड सरकार ने बाढ़ के मद्देनजर जिलाधिकारियों और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) को हाई अलर्ट पर रहने और किसी भी आपात स्थिति में लोगों की सहायता के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है।

Latest News