PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

गवर्नर ने दी पंजाब CM को पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाने की चेतावनी, जाने पूरा मामला,

punjab-governor-banwari-lal-purohit-warned-chief-minister-bhagwant-mann-disrespect-constitutional-duty-sought-information-letter

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के लिए अब मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। क्योंकि पंजाब गवर्नर बनवारी लाल पुरोहत ने उन्हें दो टूक शब्दों में राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की चेतावनी दी है। मुख्यमंत्री मान के खिलाफ भी कार्रवाई की चेतावनी दी है। गवर्नर ने कहा कि मुख्यमंत्री से मांगी गई जानकारी नहीं देना संवैधानिक कर्तव्य का अपमान होगा।

पंजाब गवर्नर बीएल पुरोहित ने कहा है कि मुख्यमंत्री के इस आचरण पर उनके पास कानून और संविधान के अनुसार कार्रवाई करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा। गवर्नर पुरोहत द्वारा मुख्यमंत्री को यह चेतावनी पत्र लिखकर दी गई है। उन्होंने CM मान से कहा है कि यदि उन्होंने उनके पत्रों का तत्काल जवाब नहीं दिया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

गवर्नर ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि पंजाब में नशा चरम पर है। यहां एजेंसियों की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में दवा की दुकानों पर भी नशीले पदार्थ उपलब्ध हैं। यहां तक कि राज्य सरकार द्वारा नियंत्रित शराब की दुकानों में भी नशीले पदार्थ बेचे जा रहे हैं। गवर्नर ने कहा है कि हाल ही में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, NCRB और चंडीगढ़ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लुधियाना से ड्रग्स बेचने वाले 66 शराब ठेकों को सील किया है।

Latest News