PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

जालंधर के पत्रकार रवि गिल सुसाईड केस को लेकर आज माननीय अदालत के सामने पुलिस ने एक साथ पेश किये चारों आरोपी,

all-the-four-accused-will-be-presented-in-the-district-honorable-court-today-jalandhar-suside-case-jalandhar-journalist-ravi-gill-kirti-gill-shubham-gill-sajan-nehwal-police-registers-fir-against-raje

पुलिस की किस दलील पर कितने दिन का मिला आरोपियों का रिमांड, रिमांड के दौरान हो सकते हैं और बड़े खुलासे,

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर के पत्रकार रवि गिल द्वारा बीते दिनों की गई आत्महत्या के मामले में पुलिस को मिली कामयाबी के बाद इस मामले से जुड़े एक आरोपी पत्रकार राजेश कपिल सहित दो आरोपी शुभम गिल व साजन नेहवाल उर्फ़ गोरा को जहां बीते तीन दिन पहले पुलिस ने रिमांड पर लिया था के बाद आज फिर जिला माननीय अदालत रसविन कौर {जेएमआईसी} ड्यूटी मेजीस्ट्रेट में चौथी महिला आरोपी कीर्ति गिल के साथ पेश किया गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार माननीय अदालत परिसर में सख्त पुलिस सिक्योरिटी के बीच में सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा पेश की गई दलील और आरोपितों के वकील जिनमें राजेश कपिल के एडवोकेट जतिंदर अरोड़ा, साजन नेहवाल उर्फ़ गोरा के एडवोकेट दर्शन दियाल व कीर्ति गिल व शुभम गिल के एडवोकेट मुख्तियार मोहम्मद की और से दी गई दलीलों के बावजूद माननीय अदालत रसविन कौर {जेएमआईसी} ड्यूटी मेजीस्ट्रेट ने चारों आरोपितों को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया।

वहीं सूत्रों का कहना है कि पुलिस प्रशासन की और यह कहकर चारों आरोपियों का रिमांड माँगा गया है, ताकि मृतक पत्रकार रवि गिल से वसूल किये गए 10 लाख रूपये की रिकवरी हो सके और पुलिस अब दोबारा मिले रिमांड में चारों आरोपियों से यह भी पता करवाएगी की यह रकम उन्होंने अकेले आपस में बांटी है या फिर कुछ और लोग भी इस घटनाक्रम में शामिल थे। फ़िलहाल आपको यह भी बता दें कि पत्रकार रवि गिल के सुसाइड मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों को थाना बारादरी की पुलिस ने इससे पहले जेएमआईसी जोशिका सूद की अदालत में पेश किया था।

अदालत ने चारों को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया था। इस मामले में कीर्ति गिल के अनफिट होने की वजह से पुलिस को उसका रिमांड हासिल नहीं हुआ था, जिसके चलते वह अस्पताल में उपचाराधीन थी और उसे अस्पताल में ही अंडर कस्टडी में रखा गया है। आपको यह भी बता दें कि इनमें से एक आरोपी पत्रकार कपिल शर्मा ने इससे पहले यानि गिरफ्तारी से पहले Anticipatory Bail जालंधर शहर के एक प्रसिद्ध क्रिमिनल लॉयर के माध्यम से 19 तारीख यानि 19 अगस्त को लगाई थी जिसे खुद लॉयर ने पत्रकार राजेश कपिल की गिरफ़्तारी की ख़बर मिलते ही वापिस ले लिए था।

फिलहाल अब देखना यह होगा कि चारों आरोपियों से पुलिस मृतक पत्रकार रवि गिल के द्वारा दिए गए 10 लाख रूपये रिमांड के दौरान रिकवर यानि बरामद कर पाती है या फिर नहीं? फ़िलहाल मृतक पत्रकार रवि गिल का परिवार सदमें में है और इन चारों आरोपियों के खिलाफ सख्त करवाई की मांग जिला प्रशासन व अपने वकील के माध्यम से जिला माननीय अदालत से कर रहा है, जिनकी वजह से एक नेक दिल इंसान को सुसाईड के लिए मजबूर किया गया। वहीं शहर भर में यह भी चर्चा है कि इन आरोपियों के साथ कुछ और लोग भी इस पुरे घटनाक्रम में आरोपियों के साथ जरूर मौजूद होंगे, जो अब इन आरोपियों के पुलिस को मिले दूसरी बार रिमांड के बाद टेंशन में हैं और शहर छोड़ कर भागने कि फ़िराक में हैं।

Latest News

Latest News