PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने शराब तस्कर के घर मारी रेड, छत से कूदकर भागा सप्लायर,

punjab-ludhiana-ludhiana-tajpur-road-police-raid-on-liquor-smugglers-house-news-big-news

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के जिला लुधियाना के अधीन पड़ते ताजपुर सड़क मार्ग पर स्थित अवैध शराब तस्कर के घर पर थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने रेड की। पुलिस की छापामारी के बाद शराब तस्कर घर की छत के पिछले रास्ते से कूद कर फरार हो गया। बड़ी संख्या में पुलिस को घर से अवैध शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। आरोपी की अभी पुलिस को पहचान नहीं हुई है।

SHO सुखदेव सिंह बराड़ की अगुवाई में पुलिस पार्टी ने दबिश दी। पुलिस ने शराब तस्कर के घर का चप्पा-चप्पा खंगाला। बेड से लेकर बाथरुम तक पुलिस ने सर्च किया। शराब तस्कर ने कुछ कारिंदे भी रखे हैं जो बाइकों पर खुलेआम लोगों के घरों तक अवैध शराब की डिलीवरी देने जाते थे। पुलिस ने कुल 15 पेटियां अभी आरोपी के घर से बरामद की हैं।

आरोपी ने घर के पीछे एक स्टोर बनाया हुआ है, जिसमें वह शराब की पेटियां डंप करके रखता है। पुलिस की दबिश के बाद इलाके में कई अन्य शराब तस्कर मौका देख भाग गए। आरोपी को पुलिस के आने की भनक लग गई थी। आरोपी ने घर के पीछे एक रास्ता बनाया था। उसी रास्ते से वह कूद कर भाग गया है। पुलिस मुताबिक इसी इलाके के कई अन्य शराब तस्कर भी रडार पर हैं। आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।

Latest News

Latest News