PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर में दिन-दिहाड़े महिला का हुआ कत्ल, मामले की जाँच में जुटी पुलिस, फैली सनसनी,

police-engaged-in-the-investigation-of-the-murder-of-a-woman-in-broad-daylight-in-jalandhar-sensation-spread-punjab

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर शहर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते आबादपुरा में उस समय सनसनी फैल गई जब बुजुर्ग महिला के कत्ल हो जाने की सुचना पुलिस व इलाके में पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला की पहचान रमेश रानी के रूप में हुई बताई जा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आबादपुरा की गली नंबर 4 की रहने वाली रमेश रानी अपने 3 बेटों के साथ रहती थी, जोकि कुंवारे है। मोहल्ला निवासियों द्वारा बताया जा रहा है कि उसके 2 बेटे उसके साथ अक्सर मारपीट करते रहते थे। मोहल्ला निवासियों का कहना है कि उनके द्वारा कई बार समझाने के बाद भी वह अक्सर अपनी मां से मारपीट करते थे। वहीं आरोप है कि आज सुबह महिला से मारपीट हुई जिसके महिला को रिक्शा पर बैठाकर नज़दीकी अस्पताल लाया गया।

जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। मोहल्ला निवासियों का कहना है कि महिला के साथ मारपीट की जब जानकारी उन्हें प्राप्त हुई तो उन्होंने जाकर देखा कि बजुर्ग महिला के सिर और हाथ पर गहरी चोट लगी हुई थी। मोहल्ला निवासियों ने कहा की उन्होंने महिला के लड़के रमेश उर्फ़ चुई को मामले को लेकर जब पूछा तो उसने बताया कि सुबह मां पानी लेने गयी थी तो आते वक्त वो सीढ़ियो से गिर गई

और उसे उसके बाद में अस्पताल लेकर जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना 6 की पुलिस के थाना प्रभारी व एसीपी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए। पुलिस अधिकारीयों का कहना है कि मामले की जाँच की जा रही है और उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Latest News