PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर के इन इलाकों की कालोनियों मेँ ना खरीदें प्रॉपर्टी, प्रशासन ने किये लोगों को अलर्ट,

jda-demolished-9-illegal-structures-chief-administrator-appealed-to-people-not-to-buy-property-in-unauthorized-colonies-jalandhar

PTB City न्यूज़ जालंधर : अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जालंधर विकास अथॉरिटी (जेडीए) की टीम ने शुक्रवार सुबह 9 अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। पुलिस बल की मौजूदगी में गांव फोलड़ीवाल, धनाल कलां, लांबड़ा और 66 फुट रोड के आसपास अवैध निर्माण गिराने के लिए यह अभियान चलाया गया।

जे.डी.ए. मुख्य प्रशासक ने कहा कि अवैध कॉलोनियों पर विशेष ध्यान देने के साथ अनधिकृत और अनियोजित निर्माणों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि अनधिकृत कॉलोनियों में प्लॉट बेचकर भोले-भाले निवासियों को धोखा देने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है।

jda-demolished-9-illegal-structures-chief-administrator-appealed-to-people-not-to-buy-property-in-unauthorized-colonies-jalandhar

उन्होंने कहा कि जे.डी.ए. आने वाले हफ्तों में ऐसे और अभियान चलाए जाएंगे। उन्होंने आम लोगों से अनधिकृत कॉलोनियों में संपत्ति/प्लॉट/भवन न खरीदने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जे.डी.ए इसके अधिकार क्षेत्र में आने वाली ऐसी किसी भी कॉलोनी या इमारत के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Latest News