PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

शिरोमणि अकाली दल के नेता अमित मैणी ने सुखदीप सिंह सुकार को शहीद भगत सिंह नगर का जिला प्रधान बनने पर दी बधाई,

shiromani-akali-dal-leader-amit-maini-congratulated-sukhdeep-singh-sukar-on-becoming-the-district-head-of-shaheed-bhagat-singh-nagar

PTB Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सरदार सुखबीर सिंह बादल ने बीते दिनों राज्य के 15 जिला प्रधानों के नामों की घोषणा की थी। इन नियुक्तियों में नवनियुक्त जिला प्रधान सरदार सुखदीप सिंह सुकार का नाम भी पार्टी हाईकमान द्वारा शामिल किये जाने के बाद नवनियुक्त जिला प्रधान सरदार सुखदीप सिंह सुकार के घर, ऑफिस में मिलने वालों का तांतां लग गया है।

ऐसे में जिला जालंधर से अकाली दल से सीनियर नेता अमित मैणी जोकि नवनियुक्त जिला प्रधान सरदार सुखदीप सिंह सुकार के बेहद करीबी माने जाते हैं ने भी उनको इस मिली जिम्मेदारी के लिए बधाई दी है। इस दौरान अमित मैणी ने कहा कि सरदार सुखदीप सिंह सुकार जी ने जिस तरह से बीते लम्बे समय से अकाली दल में रहकर अभी तक मिली जिम्मेदारियों को तनदेही के साथ निभाया है।

shiromani-akali-dal-leader-amit-maini-congratulated-sukhdeep-singh-sukar-on-becoming-the-district-head-of-shaheed-bhagat-singh-nagar

उसी प्रकार हमें उम्मीद ही नहीं विश्वाश भी है की वह इस बारे मिली जिम्मेदारी को भी पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाते हुए अपने साथियों के साथ व अपने सीनियर नेताओं के मार्गदर्शन से नवांशहर जिले के विकास में बड़ा योगदान देंगे और आने वाले 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले नवांशहर जिले के अकाली वर्करों को साथ लेकर चलते हुए एक नया इतिहास रचेंगे। उन्होंने आगे यह भी कहा कि जिस उम्मीद के साथ मौजूदा पंजाब सरकार को आम जनता ने अपनी भलाई के लिए 2022 में बड़े बहुमत के साथ जीत दिलाई थी और जो दो सालों में पंजाब के हालत बद से बदतर हुए हैं

shiromani-akali-dal-leader-amit-maini-congratulated-sukhdeep-singh-sukar-on-becoming-the-district-head-of-shaheed-bhagat-singh-nagar

उसकी जिम्मेदार पंजाब की भगवंत सरकार द्वारा लिए गए निर्णय और माननीय अदालतों से पड़ रही लगातार फटकार के बाद बैकफुट पर आ खड़ी सरकार को 2024 में लोकसभा चुनावों व निगम चुनावों में बड़ा झटका देने के लिए शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सरदार सुखबीर सिंह बादल अपनी टीम के साथ लगातार तैयारी में जुट चुके हैं और इसी का कारण है की उन्होंने पढ़े-लिखे होनहार, मेहनतकश और पार्टी के साथ बफादारी निभाने वाले सरदार सुखदीप सिंह सुकार को नवांशहर का जिला प्रधान नियुक्त किया है, जिसके लिए मेँ पार्टी हाईकमान का भी तहेदिल से शुक्रगुजार हूँ।

Latest News