PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब, 15-20 युवकों ने दिया कत्ल की वारदात को अंजाम, घर से बुलाकर किया युवक पर कातिलाना हमला,

punjab-fazilka-abohar-crime-salon-operator-murdered-due-old-enmity-15-20-youth-called-him-from-home-and-committed-the-crime

PTB Crime न्यूज़ फाजिल्का : पंजाब में गुंडागर्दी की वजह से हो रही कत्ल की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं, ऐसा ही एक मामला अब देर रात फाजिल्का के अधीन पड़ते अजीमगढ़ मोहल्ले से उस समय सामने आया जब एक युवक की तेजधार हथियारों से 15-20 युवकों ने हत्या कर दी। हत्या का पता चलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे व जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के शव को यहां के सरकारी अस्पताल में रखवाया है व जांच व हमले के आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर टीमों का गठन कर दिया गया है।

25 वर्षीय सुनील कुमार निवासी गली नंबर 10 सैलून का काम करता था। उसे कबूतर पालने का शौंक था। वह शुक्रवार रात को अपने घर में अपने दो दोस्तों को कबूतरों के खुड्डे दिखा रहा था कि इस दौरान कोई युवक आया व उसे बाहर बुलाया व उसे बातों बातों में थोड़ी दूर ले गया जहां 15-20 युवकों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला बोल दिया। सिर पर कापों से 15-20 वार किए गए जिससे उसके सिर पर गहरी चोटें आई। मोहल्ले में शौर होने पर लोग एकत्रित हुए तो हमलावर वहां से भागने में कामयाब हो गए।

घटना का पता चलते ही परिजन मौके पर पहुंचे व उसे गंभीर अवस्था में सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक सुनील की करीब डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी व उसके तीन माह की एक बच्ची है। मृतक सेलून का कार्य कर परिवार का पालन पोषण करता था। जांच में यह बात सामने आई है कि कुछ समय पहले पत्तरेवाला के कुछ युवकों की सुनील से झगड़ा हुआ था तब इनका राजीनामा हो गया था, लेकिन तब से यह युवक उससे रंजिश रखते थे व हत्या का कारण भी इसी रंजिश ही बताया जा रहा है।

परिजनों ने बताया कि सुनील को सुबह से ही धमकियां मिल रही थी यहां तक कि उसके मर्डर के बाद भी उसके मोबाइल पर धमकियां आ रही थी। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में लेकर काल डिटेल निकालने की कारवाई शुरू कर दी है। घटना का पता चलते ही सिटी नंबर 2 के एडिशनल एसएचओ जसविंदर सिंह, डीएसपी अरुण मुंडन, एसपीडी मौके पर पहुंचे व परिजनों से बात कर जांच शुरू कर दी। डीएसपी अरुण मुंडन ने कहा कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है व जल्द ही आरोपितों को काबू कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा व सभी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा।

Latest News