PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

जालंधर शहर के इस इलाके में देर रात बना तनावपूर्ण माहौल, पर जमकर चले पत्थर और ईंटें, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका,

punjab-jalandhar-ruckus-jalandhar-lamma-pind-chowk-clash-between-two-auto-drivers-pelting-stones-bricks-big-news

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर शहर के एंट्री पॉइंट लम्मा पिंड चौक पर देर रात जमकर हंगामा हुआ। दो ऑटो वालों की लड़ाई के चक्कर में काफी देर कर लम्मा पिंड से किशनपुरा की तरफ जाता मार्ग बंद रहा है। यह सड़क इसलिए बंद रही क्योंकि दोनों तरफ से जमकर ईंटें पत्थर चल रहे थे। हालांकि इस पत्थरबाजी के खेल में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा।

लोगों ने बताया कि दो दिन पहले लम्मा पिंड चौक पर शराब ठेके के बाहर दो ऑटो चालकों की लड़ाई हुई थी। उसी लड़ाई को लेकर शुक्रवार को समझौते के लिए दोनों गुटों ने मीटिंग रखी थी। लेकिन मीटिंग शुरू होने से पहले ही विवाद हो गया और दोनों तरफ से ईंट पत्थर चलने शुरू हो गए। लम्मा पिंड के ही रहने वाले भीरा नामक युवक ने बताया कि घुग्गा, प्रिंस, मोटा ने अपने घर की छत से ईंटे-पत्थर मारे हैं।

लम्मा पिंड चौक पर दो गुटों में ईंटें चलती रहीं और दहशत का माहौल बना रहा। किशनपुरा रोड पर दोनों तरफ वाहनों की लाइनें लग गईं। लोगों ने इस हंगामे के बारे में पुलिस को तुरंत फोन भी किया, लेकिन हैरानी की बात है कि पुलिस करीब एक घंटे के बाद मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने दोनों गुटों के लड़कों को हिरासत में ले लिया और उन्हें थाने ले गई।

Latest News