PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

बड़ी ख़बर, फेसबुक इस्तेमाल करने के लिए देने होंगे अब आपको भी पैसे, शुरू हुई पेड सर्विस,

technology-social-network-meta-offer-paid-versions-facebook-and-instagram-europe-big-news

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : यदि आप भी फेसबुक और इंस्टाग्राम इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। Meta ने अपने दो बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक (Facebook) और इंस्टाग्राम (Instagram) को शुल्क आधारित करने का फैसला लिया है यानी फेसबुक और इंस्टाग्राम को इस्तेमाल करने के लिए आपको पैसे खर्च करने पड़ेंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक मेटा ने यह फैसला फिलहाल यूरोप के लिए लिया है। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि यूरोपियन यूनियन की ओर से विज्ञापन और प्राइवेसी को लेकर लगातार बन रहे दबाव के बीच मेटा ने यह फैसला लिया है। कंपनी फेसबुक और इंस्टाग्राम का पेड वर्जन भारत में भी लॉन्च कर सकती है, हालांकि इस बारे में अभी स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है।

कहा जा रहा है यूरोपियन यूनियन वाले देशों के यूजर्स के लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम की दो सर्विसेज होंगी जिनमें से एक पेड होगी और दूसरी फ्री होगी। जो यूजर्स फेसबुक और इंस्टाग्राम की पेड सर्विस को लेगा उसे फेसबुक और इंस्टाग्राम पर विज्ञापन नहीं दिखाए जाएंगे। फ्री वर्जन पहले की तरह ही विज्ञापन के साथ काम करेगा। मेटा ने अभी तक अपने इस फैसले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

अभी तक यह भी साफ नहीं है कि पेड वर्जन के लिए यूजर्स से कितने पैसे लिए जाएंगे। इसके अलावा एक ही पेड सर्विस के तहत इंस्टाग्राम और फेसबुक दोनों इस्तेमाल किए जा सकेंगे या फिर दोनों के लिए अलग-अलग प्लान लेने होंगे। मेटा साल 2019 से ही यूरोपियन यूनियन की जांच का सामना कर रहा है। कंपनी पर लंबे समय से यूजर्स के डाटा को उनकी इजाजत के बिना इकट्ठा करने का आरोप है।

Latest News