PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

पंजाब के पूर्व मंत्री आशु की मुश्किलें बढ़ीं, ED ने लॉकरों से बरामद किया 4 किलो सोना,

punjab-ludhiana-former-minister-bharat-bhushan-ashu-ed-seize-four-kilogram-gold-in-bank-lockers-transportation-tender-scam

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ट्रांसपोर्ट टेंडर घोटाले मामले में नामजद आरोपियों के सीज बैंक लॉकरों से 4 किलो सोने के आभूषण जब्त किए है। इनकी कीमत करीब 2.12 करोड़ रुपए है। एजेंसी के सीनियर अधिकारियों के मुताबिक, टीम ने 4 सितंबर को लुधियाना में सीज बैंक लॉकरों के लिए प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) 2002 के प्रावधानों के तहत तलाशी ली।

इससे पहले ED ने 24 अगस्त को भारत भूषण आशु और उनके सहयोगियों के लुधियाना, मोहाली, नवांशहर, जालंधर और अमृतसर में 25 स्थानों पर रेड की थी। इस दौरान 6.5 करोड़ जब्त किए थे। वहीं बैंक लॉकरों को फ्रीज किया गया था। अब इस मामले में जब्त और फ्रीज रकम कुल 8.6 करोड़ हो गई। जांच एजेंसी को शक है कि आशु और उसके साथियों ने विभाग में हेरफेर कर आय से अधिक संपत्ति बनाई है। इसको लेकर विभाग की टीमों द्वारा दस्तावेजों की जांच की जा रही है। बरामद हुए सोने का हिसाब लेने के लिए विभाग आरोपियों को जल्द नोटिस कर रहा है।

पंजाब के चर्चित ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाले में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आशु के खिलाफ 16 अगस्त 2022 को केस दर्ज किया था। फिर 22 अगस्त 2022 को आशु को सैलून से गिरफ्तार किया गया। करीब 8 दिन विजिलेंस रिमांड के बाद ज्यूडिशियल कस्टडी पटियाला जेल भेजा गया। इसके बाद जिला अदालत ने आशु की जमानत याचिका को खारिज किया तो उन्होंने पंजाब एंव हरियाणा हाईकोर्ट में जमानत याचिका लगाई।

आशु और उनके साथियों पर आरोप है कि उन्होंने टेंडर उन ठेकेदारों को आवंटित किए, जिन्होंने सीवीसी, खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर राकेश कुमार सिंगला के माध्यम से मंत्री (आशु) से संपर्क किया था। ऐसे में आशु पर आरोप है कि उनके पक्षपात माध्यम से आवंटित ठेकेदारों को अनुचित लाभ मिला, जिससे सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचा। पंजाब सरकार में पूर्व खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री आशु वर्तमान में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हैं।

Latest News