PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब के जसकरण ने जीता KBC में एक करोड़, आखिर 7 करोड़ के कौन से सवाल पर चूके,

kbc-season-15-punjab-tarantaran-jaskaran-won-one-crore-kbc-jaskaran-fail-to-give-write-answer-seven-crore-seventh-question

PTB Big न्यूज़ दिल्ली / तरनतारन : अमिताभ बच्चन के फेमस शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 15वें सीजन 7 करोड़ के सवाल पर पंजाब के जसकरण सिंह चूक गए। वह सवाल का जवाब नहीं दे पाए और एक करोड़ जीतकर लौटे हैं। जसकरण सिंह तरनतारन के खालड़ा गांव के रहने वाले हैं। बेशक 21 साल के जसकरण 7 करोड़ जीतने का खिताब अपने नाम न कर पाए, लेकिन कौन बनेगा करोड़पति सीजन-15 का पहले प्रतिभागी हैं जिसने 1 करोड़ की बड़ी रकम जीतने में सफलता हासिल की है।

जसकरन से 7 करोड़ के लिए सवाल पूछा गया था कि पद्म पुराण के अनुसार किस राजा को हिरन के अभिशाप के कारण 100 वर्षों तक बाघ के रूप में रहना पड़ा था?। इसके लिए जसकरण को क्षेमधुरति, धर्मदत्त, मीताध्वज, प्रभंजना जैसे 4 ऑप्शन दिए गए थे। जसकरण ने सवाल के जवाब पर पहले काफी मंथन किया, लेकिन जब उन्हें लगा कि वह सही जवाब नहीं दे पाएंगे तो उन्होंने हॉट सीट के सामने बैठे बिग-बी से कहा कि वह गेम को क्विट करना चाहते हैं।

अमिताभ बच्चन ने गेम के नियमों के अनुसार उन्हें क्विट तो करने दिया, लेकिन उनसे फिर पूछा गया कि दिए गए ऑप्शन में से आप एक को चुनते तो वह क्या होता?। इसके जवाब में जसकरण ने गलत ऑप्शन को चुना। अमिताभ बच्चन ने कहा कि अगर आप यह ऑप्शन चुनते तो आप एक करोड़ भी गंवा देते। प्रश्न का सही उत्तर प्रभंजना है।

जसकरण बताते हैं कि KBC में जाने की उनकी कोशिश 4 सालों से लगातार जारी थी। टेस्ट में उनकी रिजेक्शन हो जाती। लेकिन उम्मीद ने उन्हें हारने ना दिया। इस साल वह KBC के मंच तक पहुंच गए। फास्टेस्ट फिंगर राउंड पास कर जब बिग-बी के सामने पहुंचे तो वे एहसास अलग था। जसकरण ने बताया कि वह UPSC की तैयारी भी साथ कर रहे हैं। अगले साल उनका पहला अटैम्प्ट होगा। UPSC व KBC की तैयारी एक साथ ही चली।

हिस्ट्री, जियोग्राफी, करंट अफेयर और आर्ट एंड कल्चर के अलावा स्पेस कुछ ऐसे विषय थे, जिनकी तैयारी वह UPSC व KBC में एक साथ कर रहे थे। जसकरण ने बताया कि UPSC व KBC की तैयारी वह खुद कर रहे हैं, ना कोचिंग व ना किसी की सहायता। वह लाइब्रेरी में बैठ किताबें पढ़ते हैं और जो किताबों में नहीं मिलता, उसे गूगल पर ढूंढते हैं। इसके अलावा उनके दो अध्यापक हमेशा उनके साथ रहे, जिनमें से एक डीएवी कॉलेज के प्रोफेसर कमल किशोर और दूसरे गांव में ही उन्हें फिजिक्स पढ़ाने वाले राकेश कुमार हैं।

Latest News