PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

पंजाब के DGP IPS गौरव यादव ने पूर्व SHO नवदीप सिंह के खिलाफ की बड़ी करवाई, ढिल्लों परिवार ने DGP पंजाब की करवाई के बाद दिया बड़ा बयान,

punjab-dgp-ips-gaurav-yadav-suspended-former-sho-navdeep-singh-dhillon-brothers-suicide-case

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर के थाने में जलील करने के बाद दो भाईयों द्वारा ब्यास नदी में कूदने की घटना के 15 दिन बाद एक भाई जश्नप्रीत सिंह ढिल्लों का शव मिलने के बाद जालंधर थाना डिवीजन नंबर 1 के पूर्व SHO नवदीप सिंह और अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ कपूरथला के थाना तलवंडी चौधरियां में आईपीसी की धारा 306 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया था। उसके बाद से ही खुद को सिंघम कहलाने वाला SHO नवदीप सिंह फरार हो गया था और पुलिस उसे तलाश कर रही थी।

उक्त दोनों भाइयों को जालंधर के थाना डिवीजन नंबर एक में जिसमें उनके दोस्त की बहन का ससुराल वालों से विवाद था, की सुनवाई के दौरान पूर्व SHO नवदीप सिंह और अन्य पुलिस कर्मचारियों ने जश्नप्रीत सिंह और उसके भाई मानवजीत सिंह को पहले सबके सामने अपमानित किया, बाद में उनकी पिटाई करके उनकी पगड़ियां उतार करके उनको हवालात में बंद कर दिया, जिससे आहत हो कर दोनों भाइयों ने तलवंडी चौधरियां थाने की हद में ब्यास नदी में छलांग लगा दी थी।

इस घटना के बाद से ही दोनों भाइयों के परिवार उसी दिन से इंसाफ की मांग कर रहे हैं। परिवार वालों ने कहा था कि जश्नप्रीत का तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा जब तक सभी दोषी पुलिस वालों को गिरफ्तार नहीं किया जाता। यहां बता दें की उक्त पूर्व SHO पहले भी कई मामलों में विवादित रहा है और फगवाड़ा में ड्यूटी दौरान एक गरीब सब्जी वाली की रेहड़ी को फुटबॉल की तरह किक मारने को लेकर चर्चा में रहा था।

यह शुरू से ही खुद को सिंघम स्टाइल पुलिस अफसर समझता था। इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए पंजाब के डीजीपी गौरव यादव IPS ने नवदीप सिंह को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। डीजीपी पंजाब द्वारा लिए गए इस सख्त एक्शन की जहां लोगों द्वारा भरपूर सराहना की जा रही है वहीं लोगों में यह भी आम चर्चा है कि अब पंजाब में अगर कोई पुलिस वाला इस तरह की कोई हरकत थाने में किसी के भी साथ करेगा तो उसको बख्शा नहीं जाएगा।

Latest News