PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

विदेश जाने के चाहवान हो जाएँ सावधान, इन चार Travel एजेंटों ने मारी लाखों की ठगी, FIR हुई दर्ज,

those-wishing-to-go-abroad-should-be-careful-police-registered-fir-against-four-travel-agents-punjab-hoshiarpur-tanda

PTB Big न्यूज़ टांडा उड़मुड़ : पंजाब में ट्रैवल एजेंटों के द्वारा भोले भाले लोगों को ठगने का सिलसिला लगातार जारी है। ऐसा ही एक मामला टांडा से सामने आया है जहां की पुलिस ने विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों रुपए ठगने के आरोप में 4 ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ 3 मामले दर्ज किए हैं। इस मामले में टांडा के पुलिस अधिकारी ओंकार सिंह बराड़ ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि

पहला मामला धोखाधड़ी की शिकार मधु बाला पत्नी गोपाल कृष्ण निवासी संत पुर मोहल्ला टांडा के बयान के आधार पर अमरजीत सिंह कोहली उर्फ ​​पप्पी पुत्र बचन सिंह और जरनैल सिंह रोकी पुत्र अमरजीत सिंह निवासी घास मंडी बस्ती बावा खेल जालंधर के नाम पर दर्ज किया गया है। अपने बयान में मधु बाला ने आरोप लगाया कि उसने अपने बेटे रोहित कुमार को अमेरिका भेजने के लिए आरोपियों को एडवांस के तौर पर ढाई लाख रुपए दिए थे,

लेकिन उन्होंने न तो उसके बेटे को अमेरिका भेजा और न ही रकम वापस किए। पुलिस प्रमुख ने बताया कि दूसरा मामला कुवलंत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी वार्ड नंबर 5 मियानी के बयान के आधार पर सुखनिंदर सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी हरिपुर खालसा फिल्लौर के खिलाफ दर्ज किया गया है। कुलवंत सिंह ने कहा कि इस आरोपी ने उसके बेटे बबलप्रीत को अमेरिका भेजने के लिए उससे 9 लाख रुपए लिए थे, लेकिन उसने उसे अमेरिका नहीं भेजा और न ही पैसे वापस किए है।

तीसरा मामला रमा रानी पत्नी केवल कृष्ण निवासी अहियापुर की शिकायत पर सुरिंदर सिंह उर्फ ​​शिंदा पुत्र हरपाल सिंह उर्फ ​​पप्पू निवासी बहिबोवाल छन्नियां के खिलाफ दर्ज किया गया है। अपने बयान में रमा रानी ने आरोप लगाया कि इस आरोपी ने उसके दामाद सुखविंदर पाल को कनाडा भेजने के लिए उससे 5 लाख रुपए लिए लेकिन उसे कनाडा नहीं भेजा। बार-बार कहने के बावजूद पैसे भी वापस नहीं किए। डीएसपी टांडा द्वारा की गई जांच के बाद पुलिस टीमों ने यह मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Latest News