PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप में मनाया गया शिक्षक दिवस, विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति किया सम्मान व्यक्त

teachers-day-celebrated-in-innocent-hearts-group-students-expressed-respect-towards-their-teachers-jalandhar

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर मनाए जाने वाले शिक्षक दिवस को इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, नूरपुर रोड,कैंट जंडियाला रोड व कपूरथला रोड), मैनेजमेंट कॉलेज एवं इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में विद्यार्थियों ने शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन, समर्थन तथा अपने जीवनकाल में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाते हुए ‘माई मेंटर, माई गाइड’ थीम के अंतर्गत बहुत-सी गतिविधियों द्वारा उनके प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।

विद्यार्थियों ने शिक्षकों से केक कटवाया, उनका धन्यवाद करने हेतु कार्ड बनाए तथा उन पर बहुत सुंदर संदेश लिखे। इसके साथ-साथ गायन, कविता, नृत्य-प्रस्तुति द्वारा उन्होंने अपने मन के भावों को अपने शिक्षकों के समक्ष प्रस्तुत किया।इनोकिड्स के नन्हें बच्चों ने अपने शिक्षकों को बैज लगाए, छोटे-छोटे हाथों से सुंदर संदेश लिखे हुए कार्ड्स अपनी अध्यापिकाओं को दिए। इस अवसर पर मैनेजमेंट द्वारा विशेष रूप से शिक्षकों के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, बहुत-सी गतिविधियों व फ़न गेम्स का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों ने बहुत उत्साह से भाग लिया। फ़न गेम्स में विजेता शिक्षकों को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर मैनेजमेंट द्वारा शिक्षकों के लिए लंच का खास प्रबंध किया गया। इनोसेंट हार्ट्स के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर सभी शिक्षकों को बधाई दी और कहा कि शिक्षक समाज के शिल्पकार हैं, जो उन्नत समाज का निर्माण करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षकों के महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि विद्यार्थी-जीवन में शिक्षकों की अहम् भूमिका होती है। शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु सदैव तत्पर रहना ही शिक्षक का मुख्य ध्येय होना चाहिए। विद्यार्थियों में ज्ञान का प्रकाश जगाने वाले सभी शिक्षक प्रशंसा व बधाई के पात्र हैं।

Latest News