PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

इनोसेंट हार्ट्स में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की धूम : वातावरण हुआ कृष्णमयी

shri-krishna-janmashtami-celebration-in-innocent-hearts-love-for-krishna-filled-the-air-with-devotion

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां,कैंट जंडियाला रोड,नूरपुर रोड व कपूरथला रोड) में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़ी आस्था, श्रद्धा व हर्षोल्लास से मनाया गया‌। इस अवसर पर विशेष प्रार्थना-सभा का आयोजन किया गया। फूलों से सुसज्जित झूले में बाल कृष्ण को झूला झुलाना विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

कृष्ण तथा गोपियों के वेश में सजकर आए इनोकिड्स के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सबका मन मोह लिया। सिंफनी क्लब के विद्यार्थियों ने ‘ओ पालनहारे’ भजन गायन कर ईश्वर का स्मरण किया। बच्चों ने श्रीकृष्ण के भजनों पर नृत्य कर सारे वातावरण को कृष्णमयी बना दिया‌। श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मंचन करते हुए उनमें से किसी विद्यार्थी ने सुदामा बनकर श्रीकृष्ण के साथ मित्रता निभाने का चरित्र प्रस्तुत किया तो किसी ने गोवर्धन पर्वत उठाने की लीला दिखाई।

विद्यार्थियों ने नृत्य प्रस्तुतीकरण द्वारा कालिया नाग का वध दिखाया, मटकी फोड़ी तथा वृंदावन की रासलीला भी दिखाई‌। कृष्ण लीलाओं पर आधारित नृत्य नाटिकाओं ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। सभी स्कूल के प्रिंसिपल्स ने बच्चों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी तथा उन्हें

श्रीकृष्ण द्वारा दिखाए मार्ग का अनुसरण करते हुए कर्मपथ पर चलने के लिए कहा। इस अवसर पर इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप की डिप्टी डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स श्रीमती शर्मिला नाकरा ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियों को कराने का उद्देश्य बच्चों को अपनी संस्कृति से जोड़ना, उनमें सांस्कृतिक मूल्यों, आध्यात्मिक मूल्यों का समावेश करना है।

Latest News