PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

कन्हैया मित्तल व मास्टर सलीम के विवाद में सामने आया श्री हिंदू तख्त, कहा हम कन्हैया मित्तल के हैं साथ,

shri-hindu-takht-came-forward-in-the-dispute-between-kanhaiya-mittal-and-master-saleem-said-we-are-with-kanhaiya-mittal-varun-mehta-kirti-dutta-jalandhar-punjab

PTB City न्यूज़ जालंधर : पीछे कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध भजन गायक व सनातम धर्म के प्रचारक कन्हैया मित्तल की टिप्णी को लेकर सजीश विवाद बनाया जा रहा है। श्री हिंदू तख्त के राष्ट्र प्रमुख प्रचारक महंत प्रवीण जी के दिशा निर्देश हिंदू तख्त कन्हैया के साथ डटकर खड़ा है उपरोक्त श्री हिंदू तख्त के प्रदेश पंजाब प्रचारक वरुण मेहता ने स्थानीय मान सिंह नगर में प्रदेश प्रचारक कीर्ति दत्ता द्वारा आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कहीं।

मेहता ने कहा कि कन्हैया मित्तल बिलकुल ठीक कह रहे हैं श्री सनातन धर्म के प्रमुख जागरण गणपति उत्सव चौकी जैसे उत्सव में सनातन धर्म की नितियों को बेहतर से जाने वाले कलाकारों को ही बुलाना चाहिए और गैर सनातनी किसी को इसकी पूरी जानकारी नहीं होती है, इसलिए उन लोगों को नहीं बुलाना चाहिए। मेहता ने आगे कहा कि गैर सनातनी गायकों को बुलाए जाने से धार्मिक कार्यक्रम पेशेवर दर्शन ज्यादा लगते हैं।

मेहता ने यह भी कहा कि हमारे कुछ सनातनी को आदत है अपने धर्म का मजाक बनाने की। एक सवाल के जवाब में वरुण मेहता तथा कीर्ति दत्ता ने रोष व्यक्त करते हुए कहां की पंजाब के प्रसिद्ध गायक मास्टर सलीम द्वारा सनातन धर्म के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल माता चिंतपूर्णी दरबार व वहां के पुजारियों को लेकर बोले गए झूठ वाले विवाद में पर्दा डालने के लिए मांगी गई माफी एक ढकोसला था। श्री हिंदू तख्त इस मामले में अन्य संगठनों से विचार कर जरूरी कानूनी करवाई करेगी।

उन्होंने आगे कहा कि कन्हैया मित्तल युवाओं को सनातन धर्म के साथ जोड़ने में दिन रात प्रयास कर रहे हैं समाज में जरूरतमंद परिवार को भी मदद भी कर रहे हैं। देशभर के युवाओं को तख्त से जोड़ रहे हैं। देश भर के युवाओं को तख्त से जोड़ रहे कन्हैया मित्तल का विरोध करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए।

इस बैठक के दौरान कीर्ति दत्ता ने कहा कि श्री हिंदू तख्त सनातन धर्म प्रचार प्रसार देश विरोधी ताकतों की साजिश को आम जनता को अवगत करवा रहे हैं और इस मुहीम को आगे बढ़ाने के लिए जिला ब्लॉक में धर्मवीर को नियुक्त किया जाएंगे। इस अवसर पर हरजिंदर शर्मा, अतुल दत्ता, हनी कुमार, अश्विनी शर्मा रिकी, गुरिंदर बख्शी, सतीश शर्मा, सुभाष चंद्र वर्मा, अश्विनी व अन्य युवा उपस्थित हुए।

Latest News