PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एड) के एन.सी.सी. कैडेट्स ने हथियार और रक्षा उपकरण प्रदर्शनी और बी.एम.पी. राइड ... एच.एम.वी. के स्नातकोत्तर विभाग मल्टीमीडिया द्वारा ‘मशीनैक्स - 2026’ एक्सपो का शैक्षणिक भ्रमण, डॉ. रोहन बौरी ने किया ऐतिहासिक डिफर्ड लाइव नेत्र शल्य उपचार, इनोसेंट हार्ट्स आई सेंटर को मिला राष्ट्... अब टोल नहीं चुकाने पर गाड़ी नहीं बेच पाएंगे मालिक, नहीं मिलेगा नेशनल परमिट भी, सुबह-सुबह पुलिस और लॉरेंस गैंग के गैंगस्टरों के बीच में चली गो-लियां, तीन को किया गिरफ्तार, शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सोने-चांदी की चमक बरकरार, सर्राफा बाजार के जानिए अपडेट्स मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एनएसयूआई के ‘चिट्टा मुक्त कैंपस’ कार्यक्रम का किया शुभारम्भ, सेंट सोल्जर ग्रुप के विद्यार्थियों ने पतंग उड़ाते समय प्लास्टिक डोर का इस्तेमाल न करने का कड़ा मैसेज... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने 7-दिवसीय एन एस एस स्पेशल कैंप का आयोजन किया, आईवी वर्ल्ड स्कूल में “ट्विस्ट द टेल” – बसंत पंचमी पर पतंग निर्माण गतिविधि का रंगारंग आयोजन, रचनात्म...
Translate

आईवी वर्ल्ड स्कूल ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस,

ivy-world-school-celebrated-international-literacy-day

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : वासल एजुकेशनल सोसाइटी के तत्वावधान में आईवी वर्ल्ड स्कूल ने 8 सितंबर 2023 को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया।”साक्षरता और ज्ञान” से आप मन के अंधेरे को दूर कर सकते हैं और बेहतर भविष्य के लिए साक्षरता और ज्ञान के आधार पर जीवन को सफल बना सकते हैं। इस अवसर पर आज के परिवर्तनशील युग में साक्षरता को बढ़ावा देने और छात्रों को एक स्थायी समाज के निर्माण के लिए शिक्षा के महत्व की याद दिलाने के लिए विद्यालय में छात्रों के द्वारा विभिन्न गतिविधियाँ आयोजन किया गया ।

जैसा कि विश्व विख्यात समाज सुधारक, नेल्सन मंडेला जी ने कहा था, “दुनिया को बदलने के लिए शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है” हमें अपने आनेवाली पीढ़ी को इस मूलमंत्र से अवगत करवाना होगा। इस मूलमंत्र को वास्तविक रूप प्रदान करते हुए छात्रों ने पुस्तक कवर, पुस्तक मेला, किताबों की अदला-बदली आदि गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर ज्ञान की दुनिया में अपनी सहभगिता दर्ज की ।

साक्षरता के आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए युवा शिक्षार्थियों को जिला के सार्वजनिक पुस्तकालय का करवाया गया ताकि छात्रगण अपनी विषयवस्तुओं की पुस्तकों से बहार निकल कर कुछ और भी पढ़ तथा सीख सकें । पुस्तक दान अभियान के दौरान उन्हें आँगनवाडी के पुस्तकों से वंचित छात्रों को पुस्तकें प्रदान करने का भी अनुभव प्राप्त किया।

अध्यक्ष, श्री. के के वासल, अध्यक्ष, श्री संजीव कुमार वासल, उपाध्यक्ष, श्रीमती ईना वासल, सीईओ, श्री राघव वासल और निदेशक, श्रीमती अदिति वासल ने युवा इवियन्स के विशेष अनुभव तथा साक्षरता के प्रति जागरूकता चलाए गए विशेष अभियान की सराहन की। वरिष्ठ प्रधानाचार्य श्रीमती एस.चौहान ने छात्रों को सन्देश देते हुए कहा कि हमे इस बात को समझना होगा कि हम सब के कारण ही समाज का निर्माण सभंव है इसलिए आइए मिलकर एक साक्षर समाज की सर्जना हेतु अपने कर्तव्य का पालन करें और शिक्षा का विस्तार करें।

Latest News

Latest News