PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

एच.एम.वी. में पंजाबी फिल्म बुहे बारियां की टीम का आगमन,

star-cast-of-buhe-bariyan-visited-hmv

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंस राज महिला महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन की अध्यक्षता में पंजाबी फिल्म बुहे बारियां के प्रमोशन हेतु पंजाबी फिल्मी सितारा नीरू बाजवा सहित उनकी सम्पूर्ण टीम ने आगमन किया। इस अवसर पर नीरू बाजवा सहित फिल्म के अन्य कलाकार निर्मल ऋषि, रूबीना बाजवा, परमिन्दर मान, सिमरन चाहल, गुरप्रीत भंगू, प्रभजोत कौर, रूपिन्दर रूबी इत्यादि ने शिरकत की।

समस्त कार्यक्रम का आयोजन डीन यूथ वैलफेयर श्रीमती नवरूप, श्रीमती कुलजीत कौर, डॉ. संगीता अरोड़ा, डॉ. राखी मेहता एवं सुपरिटेंडेंट एडमिन श्री रवि मैनी के संरक्षण में सम्पन्न हुआ। सभी कलाकारों का प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन द्वारा पंजाबी सभ्याचार की प्रतीक फुलकारी एवं प्लांटर भेंट कर हार्दिक स्वागत किया गया।

उन्होंने नीरू बाजवा व उनकी टीम को फिल्म हेतु शुभकामनाएं दी एवं कहा कि पंजाबी फिल्में यहां पंजाबी सभ्याचार की तस्वीर प्रस्तुत करती है।वहीं कोई न कोई सकारात्मक संदेश भी प्रदान करती हैं। नीरू बाजवा एवं उनकी टीम ने संस्था में आकर स्वयं को गौरवान्वित अनुभव किया एवं छात्राओं के उत्साह एवं प्रेम की सराहना की।

फिल्म के गीतों पर सम्पूर्ण हाल आनन्द से गूँज उठा। इस अवसर पर टीचिंग व नॉन टीचिंग सदस्यों ने उपस्थित रह फिल्म की सफलता हेतु अपनी शुभकामनाएँ दी। मंच संचालन डीन इनोवेशन एंड रिसर्च डॉ. अंजना भाटिया द्वारा किया गया।

Latest News