PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

अब घर घर जाकर बनेगा आसानी से पासपोर्ट, एक्सीलेंस वैन के शुरू होने से आम जनता को होगा बड़ा फायदा,

passport-seva-service-excellence-van-started-in-chandigarh-as-pilot-project-punjab

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : विदेश जाने के लिए पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए एक खुशखबरी है। चंडीगढ़ में पासपोर्ट बनवाने के लिए अब आपको पासपोर्ट कार्यालय के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की ओर से चंडीगढ़ क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय का चयन करते हुए पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शहर में पासपोर्ट सेवा सर्विस एक्सीलेंस वैन की शुरुआत की है।

विदेश मंत्रालय की ओर से पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू की गई इस सेवा की शुरुआत फिलहाल 4 पासपोर्ट सेवा सर्विस एक्सीलेंस वैन के साथ की गई है। स सेवा का लाभ उठाते हुए 80 अभ्यर्थियों ने पहले ही दिन आवेदन भी कर दिया है। इस सेवा की शुरुआत होने से अब आवेदक को कार्यालय आने की जरुरत नहीं पड़ेगी। यह अत्याधुनिक वैन अपने आप में ही पूरा चलता फिरता पासपोर्ट कार्यालय है।

पासपोर्ट बनावाने वालों को बेहतर सुविधा देने के लिए पासपोर्ट कार्यालय की ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। दस्तावेजों की जांच में लगने वाले समय को कम करने के लिए हाल ही में शुरू की गई डिजिलॉकर सेवा के बाद पासपोर्ट सेवा सर्विस एक्सीलेंस वैन को एक और बेहतर प्रयास माना जा रहा है। इस सेवा का लाभ उठाते हुए पासपोर्ट बनवाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए खुशी की बात यह है कि उन्हें फिंगर प्रिंट व फोटो खिंचवाने के लिए महीनों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। रजिस्ट्रेशन के मात्र 7 दिन के अंदर आवेदक की सभी औपचारिकता पूरी हो जाएंगी।

विदेश मंत्रालय की ओर से शुरू की गई पासपोर्ट सेवा सर्विस एक्सीलेंस वैन के जरिए यदि आप भी अपना पासपोर्ट बनवाना चाहते है तो आपको आवेदन करने के लिए passportindia.gov.in (पासपोर्टइंडिया.जीओवी.इन) वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद आपको वेबसाइट पर आवेदन करने के लिए अलग-अलग प्रकियाओं में से वैन के ऑप्शन का चुनाव करना होगा। डिटेल भरते ही फिंगर प्रिंट व फोटो के लिए डेट निर्धारित हो जाएगी।

पासपोर्ट बनवाने के लिए शुरू की वैन सेवा का लाभ एक दिन में 80 लोग ही उठा सकेगें। योजना के तहत एक वैन में रोजाना 80 रजिस्ट्रेशन होंगे। पासपोर्ट कार्यालय की ओर से आवेदकों के दस्तावेजों की जांच के लिए वैन में कर्मचारियों की भी नियुक्ति कर दी गई है। पहले दिन चार वैन में कुल 80 आवेदन रजिस्टर्ड हुए हैं। पासपोर्ट अधिकारी के मुताबिक एक माह में करीब 9000 लोग वैन से पासपोर्ट बनाने की सुविधा का लाभ ले सकेंगे।

रीजनल पासपोर्ट आफिसर प्रियंका मेहतानी ने बताया कि अधिक से अधिक लोगों को सेवा का लाभ देने के लिए वैन का पूरा शेड्यूल बनाकर शिक्षण संस्थान समेत शहर के अलग-अलग हिस्सों में स्थापित किया जाएगा। फिलहाल कुछ दिन वैन सेक्टर-34 पासपोर्ट कार्यालय के बाहर ही रहेगी। आप आसानी से पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं। पुलिस वेरिफिकेशन होने के बाद आपका पासपोर्ट आपके घर पर आ जाएगा।

Latest News