PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

भगवंत मान सरकार की ईमानदार जालंधर पुलिस के कर्मचारियों का कारनामा, देर रात कार में तस्करी करते ग्रामीणों ने दबोचे,

punjab-firozpur-policemen-caught-with-heroin-big-breaking-news-two-jalandhar-police-employees-arrested-while-smuggling

PTB Big न्यूज़ फ़िरोज़पुर / जालंधर : भारत-पाकिस्तान सरहद से सटे फिरोजपुर के गांव जल्लोके के पास कार में दो पुलिस कर्मचारी हेरोइन की तस्करी करने पहुंचे। इन्हें ग्रामीणों की सूचना पर बीएसएफ ने नाके के दौरा पकड़ लिया। कार में छुपाकर रखे गए हेरोइन के 2 पैकेट बरामद हुए हैं। ग्रामीणों के अनुसार पकड़े गए दोनों पुलिस कर्मियों को बीएसएफ पकड़कर अपने साथ ले गई है।

ग्रामीणों के अनुसार रात साढ़े आठ बजे के लगभग एक गाड़ी गांव के बाहर आई, जिसमें वर्दी में दो पुलिस कर्मी दिखाई दिए, जाे हेरोइन के पैकेट कार के अगले टायर के ऊपर छुपाते हुए दिखे। जिसके बाद वह वहां से चले गए। इसकी सूचना उन्होंने BSF को दी। इस पर BSF अधिकारियों ने ग्रामीणों को कहा कि वह कार को रोक कर रखें। वह लोग आ रहे हैं।

थोड़ी देर बाद बीएसएफ व आर्मी के जवानों ने नाके पर कार को रोक लिया, जिसके बाद उन लोगों ने कार के बोनट में अगले टायर के ऊपर छुपाकर रखी गई हेरोइन बरामद की। ग्रामीणों के अनुसार बीएसएफ जवान दोनों पुलिस कर्मियों को कार समेत बीएसएफ की सामेके चौकी पर ले गए हैं, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

Latest News