PTB News

Latest news
जालंधर : प्रेस क्लब की मर्यादा और पत्रकारिता की साख पर मंडराता संकट पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,...

अकाली दल के सीनियर नेता की बाइक सवारों ने की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या, फैली सनसनी,

PTB Sad न्यूज़ होशियारपुर : पंजाब के होशियारपुर में Akali Leader Surjit Singh Ankhi की हत्या कर दी गई। उन्हें बीती रात होशियारपुर से 15 किलोमीटर दूर उन्हीं के गांव मेगोवाल गंजियां में गोलियां मारी गई। मृतक नेता की पहचान Surjit Singh Ankhi के रूप में हुई है।

.

.

वारदात के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार देर शाम Surjit Singh Ankhi गांव में एक किराना की दुकान पर खड़े थे। इसी बीच एक बाइक पर दो युवक वहां आ गए। युवकों ने अंखी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। गोलियां अंखी के पेट और सीने पर लगी।

.

.

वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुन गांव के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने आनन-फानन में अंखी को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां से उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके शरीर में 4 गोलियां लगीं।

.

.

उन्होंने एक बार Akali Dal की टिकट पर अमृतसर से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। वह दो बार गांव के सरपंच रहे और अब उनकी पत्नी गांव की सरपंच हैं। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है।

.

Latest News

Latest News