PTB News

Latest news
जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ...

पंजाब में मिशन सेहतमंद का किया दिल्ली के मुख्यमंत्री व पंजाब के CM भगवंत मान ने आगाज, कहा सुधरेंगे अस्पतालों के हालात,

punjab-patiala-delhi-cm-arvind-kejriwal-patiala-speech-cm-punjab-bhagwant-mann-punjab-news

PTB Political न्यूज़ पटियाला : आम आदमी पार्टी के संयोजक दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल पटियाला पहुंचे। उनके साथ सीएम भगवंत सिंह मान और स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह भी मौजूद है। उन्होंने माता कौशल्या अस्पताल में स्पेशल यूनिट का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने अंदर जाकर मरीजों का हालचाल पूछा।

.

.

इसके बाद वह पटियाला-संगरूर रोड स्थित न्यू पोलो ग्राउंड (एविएशन क्लब) में गए, जहां उन्होंने स्वस्थ पंजाब अभियान की शुरुआत की। आम आदमी पार्टी का कहना है कि 550 करोड़ से अस्पतालों के हालात सुधरेंगे। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के माता कौशल्या अस्पताल में आगमन को लेकर आसपास के बाजार पूरी तरह से बंद कर दिए गए। सुबह किसी भी दुकानदार को दुकान खोलने की इजाजत नहीं थी।

.

दोपहर 2 बजे दुकानें खुलनी शुरू हुई। 1:30 बजे दोनों सीएम अस्पताल से रैली स्थल को रवाना हुए। पटियाला आने से पहले अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा- ”आज गांधी जयंती के अवसर पर पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति की शुरुआत होने जा रही है। सभी सरकारी अस्पतालों में OT, ICU आदि सभी सुविधाओं का इंतजाम किया जाएगा। पंजाब के सीएम के साथ मिलकर आज इसमें शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त होगा।”

.

.

कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने रूट प्लान भी जारी कर दिया है। संगरूर और समाना की ओर से पटियाला शहर में प्रवेश करने वाला यातायात मेन रोड के माध्यम से पटियाला शहर में प्रवेश नहीं करेगा और यह यातायात डकाला रोड, देवीगढ़ रोड – सनौर रोड के माध्यम से शहर में प्रवेश करेगा।

.

जबकि पटियाला शहर से संगरूर और समाना की ओर जाने वाला यातायात सनोर रोड-देवीगढ़ रोड-डकाला रोड के माध्यम से संगरूर और समाना की ओर जाएगा। फव्वारा चौक, पटियाला से खांडा चौक पटियाला तक लीला भवन चौक फव्वारा चौक पटियाला-ठीकरीवाला चौक राजिंदरा अस्पताल पटियाला से पुलिस स्टेशन पसियाना तक मुख्य सड़क (आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर) का उपयोग न करें।

.

Latest News