PTB News

Latest news
जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ...

अमृतसर पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह और DCP परमिंदर सिंह भंडाल पंजाबी गाने पर अन्य पुलिस अधिकारीयों संग खूब झूमें, वीडियो हुआ वायरल

punjab-amritsar-amritsar-police-commissioner-naunihal-singh-and-dcp-parminder-singh-bhandal-dance-punjabi-song-video-viral

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : पंजाब के अमृतसर में केंद्र गृह मंत्री अमित शाह और सीएम भगवंत सिंह का दौरा शांतिपूर्वक होने पर पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह द्वारा शहर के अधिकारियों को पार्टी दी गई। उक्त पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जामकर वायरल हो रहा है। जिसमें सीपी नोनिहाल सिंह और डीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल पंजाबी गाने पर नाचते नजर आ रहे हैं। दोनों पंजाबी गाने पर मस्ती में नाच रहे हैं।

.

.

आपको यह भी बता दें कि भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने अमृतसर में उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक में पंजाब और हरियाणा को पानी का मुद्दा बैठ कर सुलझाने के लिए पहुंचे थे। उक्त मीटिंग करीब 4.30 घंटे चली। जिसमें कुल 28 मुद्दों पर चर्चा हुई थी। वहीं, शहर में सुरक्षा को लेकर अलर्ट था। शहर की सुरक्षा कमिश्नरेट पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई थी। मगर उक्त कार्यक्रम अच्छे से संपन्न हुआ।

.

.

गृहमंत्री शाह ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार को नारकोटिक्स और आतंकवाद पर नकेल कसने में कामयाबी मिली है। सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के प्रति मोदी सरकार कटिबद्ध है। जल्द ही हमारी सीमाओं पर एंटी-ड्रोन प्रणाली की तैनाती किए जाएंगे।

.

.

.

Latest News