PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

आप के सांसद Sanjay Singh की गिरफ़्तारी के बाद, मास्टरमाइंड अरविंद केजरीवाल भी जाएंगे जेल, किसने दिया बड़ा बयान,

delhi-aap-protest-live-updates-mp-sanjay-singh-arrested-delhi-liquor-policy-scam

AAP के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी, बैरिकेड पर चढ़े कार्यकर्ता, पुलिस ने कइयों को लिया हिरासत में,

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : दिल्ली में कथित Liquor Policy Case घोटाले में आम आदमी पार्टी के एक और बड़े नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद राजधानी का सियासी पारा हाई है। आज संजय सिंह को कोर्ट में पेश किया जाएगा। संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी का दिल्ली स्थित दफ्तर पर प्रदर्शन जारी है। दिल्ली के अलावा, मुंबई और पुणे में भी आप कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं।

.

.

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बैरिकेड पर चढ़कर पार जाने का प्रयास कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस उन्हें रोकने में जुटी है। आप कार्यकर्ता भाजपा दफ्तर की ओर बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं। कार्यकर्ता लगातार पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। इसके साथ ही सांसद संजय सिंह और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। दिल्ली शराब नीति मामले में AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली बीजेपी के नेता राजघाट पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

.

delhi-aap-protest-live-updates-mp-sanjay-singh-arrested-delhi-liquor-policy-scam

.

भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह कहते हैं कि यह गांधी जी का स्मारक है जिन्होंने हमेशा शराब का विरोध किया था। लेकिन अरविंद केजरीवाल ने बात नहीं मानी। मुझे लगता है कि गांधी जी की प्रेरणा और आशीर्वाद से यह हो रहा है। खुलासा हो रहा है और उनके (आप) नेता एक के बाद एक जेल जा रहे हैं। वह दिन दूर नहीं जब शराब नीति के मास्टरमाइंड अरविंद केजरीवाल भी जेल जाएंगे।

.

.

वहीं AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे हैं। AAP के विरोध प्रदर्शन पर स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर देपेंद्र पाठक का कहना है कि यह आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन है। भीड़ धीरे-धीरे जमा हो रही है। पेशेवर तरीके से कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस यहां मौजूद है। हम आयोजकों के संपर्क में हैं। हम सुनिश्चित करेंगे कि कानून एवं व्यवस्था बनी रहे। हम प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने का प्रयास करेंगे।

.

Latest News

.