PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

आप पार्टी के विधायक के ठिकानों पर ED की रेड, इस मामले में कसा गया शिकंजा,

ed-raids-the-premises-aap-mla-amanatullah-khan-tightens-noose-money-laundering-case-big-news

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : आप के विधायक अमानतुल्लाह खान के घर पर ED ने छापेमारी की है। बता दें कि ईडी ने दिल्ली के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा दायर एक FIR के आधार पर विधायक अमानतुल्ला खान के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच शुरू की थी। आज प्रवर्तन निदेशालय इसी मामले में अमानतुल्लाह खान के घर पर पहुंची है। ED ने ये रेड पिछले साल अमानतुल्ला खान के ऊपर लगे वक़्फ़ बोर्ड घोटाले को आधार बनाकर डाली है।

.

.

Raid on App MLA : पिछले साल एन्टी करप्शन ब्यूरो ने अमानत से जुड़े 5 ठिकानों पर दिल्ली में रेड की थी। इस रेड के 12 लाख रुपये कैश, एक बिना लाइसेंसी बरेटा पिस्टल, और 2 अलग-अलग बोर के कारतूस बरामद हुए थे। प्रवर्तन निदेशालय ओखला से आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान के घर पर छापेमारी कर रही है। बता दें कि पिछले साल अमानतुल्लाह खान पर वक्फ बोर्ड की जमीन को लेकर घोटाला करने का आरोप लगा था। इसी आरोप को आधार बनाकर प्रवर्तन निदेशालय ने उनके घर पर यह छापा मारा है।

.

.

उनके घर की तलाशी के दौरान कुछ डायरियां बरामद हुईं थीं। ये डायरियां अमानतुल्लाह खान के करीबी के पास से मिली थीं, जिसमे हवाला ट्रांसजेक्शन की बात सामने आई थी। कुछ विदेश से भी ट्रांसजेक्शन के मामले सामने आए थे। एसीबी ने अपनी जांच ईडी के साथ शेयर की थी। बता दें कि अमानतुल्लाह खान को पिछले साल एसीबी ने गिरफ्तार किया था।

.

.

.

Latest News

.