PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

Crypto Currency Case मामले में नया मोड़, एक व्यक्ति के कहने पर लोगों ने लगा दिए करीब 10 करोड़,

on-the-advice-of-a-person-from-nauhangi-people-invested-rs-10-crore-in-crypto-currency-now-complaint-has-been

PTB Big न्यूज़ हमीरपुर / नादौन : क्रिप्टो करेंसी के नाम पर नादौन क्षेत्र में भी करोड़ों की ठगी हुई है। पुलिस थाना नादौन के तहत नौहंगी निवासी रविकांत ने एसपी हमीरपुर को शिकायत पत्र सौंपा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उसने और क्षेत्र के अन्य लोगों ने पंजाब पुलिस की ओर से हिरासत में लिए गए इसी क्षेत्र के निवासी के कहने पर अपनी जमापूंजी निवेश की थी। यह राशि करीब 10 करोड़ रुपये है।

.

.

शिकायतकर्ता रविकांत सहित एक अन्य व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि मंडी के मुख्य आरोपी की वेबसाइट के माध्यम से यह निवेश किया गया। मंडी के सुभाष शर्मा और मेरठ (यूपी) उत्तर प्रदेश के मिलन गर्ग ने उन्हें रुपये दोगुना करने का आश्वासन दिया था। इस प्रकरण में मंडी के धर्मपुर के कौंसल गांव और बंगाणा का एक प्रमोटर भी शामिल था। रविकांत ने आरोप लगाया कि वर्ष 2019 में निवेश का सिलसिला आरंभ हुआ।

.

.

इसके बाद कुछ लोगों को भुगतान भी हुआ, लेकिन दिसंबर 2021 से निवेश बंद कर दिया गया। जब लोगों ने रुपये वापस करने का दबाव बनाया तो दिसंबर 2022 में सुभाष शर्मा ने एक वीडियो जारी कर पांच माह का समय मांगा। इसके बाद उन लोगों से कोई संपर्क नहीं हुआ। रविकांत ने कहा कि उसके साथ क्षेत्र के कई लोगों ने निवेश किया था। अब सब लोग रकम वापस मिलने की आस लगाए बैठे हैं। वहीं, इस मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।

.

.

.

Latest News

.