PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

अध्ययन में हुआ बड़ा खुलासा, माइग्रेन वाले मरीजों को लेकर, डॉक्टरों ने दी ये सलाह,

study-reveals-if-you-have-migraine-you-will-have-to-take-care-of-your-heart-also-doctors-gave-this-advice-health-news

PTB Health न्यूज़ दिल्ली : अगर आपको माइग्रेन है तो दिल का भी ख्याल रखें। माइग्रेन के मरीजों को दिल की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे मरीजों में कई बार दिल की धड़कन भी अनियमित हो सकती है। यह खुलासा आईजीएमसी शिमला, दयानंद मेडिकल कॉलेज लुधियाना, इंडेक्स मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर इंदौर, राजकीय मेडिकल कॉलेज तिरुवनंतपुरम के संयुक्त अध्ययन में हुआ है।

.

.

आईजीएमसी शिमला से इस अध्ययन में डॉ. जयेश वालेचा शामिल रहे हैं। इस अध्ययन में स्पष्ट किया गया है कि माइग्रेन एक सामान्य तंत्रिका संबंधी विकार है, जो वैश्विक आबादी के 12 प्रतिशत को प्रभावित करता है। माइग्रेन हृदय रोग की घटनाओं जैसे मायोकार्डियल रोधगलन, एनजाइना पेक्टोरिस और कार्डियक अतालता के बढ़ते जोखिम से भी जुड़ा है। हाल ही में इसे क्यूरिस्क थ्री हृदय रोग भविष्यवाणी स्कोर में जोड़ा गया है। अध्ययन में सबसे महत्वपूर्ण हृदय की अनियमित धड़कन के साथ माइग्रेन का एक महत्वपूर्ण संबंध दिखाया है।

.

.

माइग्रेन के मरीजों में धड़कन के अनियमित चलने से संबंध दिखाया गया है। रोगियों में अज्ञात हृदय संबंधी विकारों की जांच जरूरी है। डाॅक्टरों ने सलाह दी है कि माइग्रेन है तो िदल के रोगों की भी जांच करवाते रहें। महिलाओं में मासिक धर्म से पहले एस्ट्रोजन हारमोन के स्तर में गिरावट, अन्य लोगों में तनाव, ठंड का सामना करना, कम नींद, हार्मोनल उतार-चढ़ाव, भावनात्मक तनाव, मौसम परिवर्तन, शराब का सेवन, उपवास आदि से भी यह बीमारी होती है। नाइट्रेट और नाइट्राइट युक्त खाद्य परिरक्षक का सेवन और नींद में खलल भी इसका कारण है।

.

.

Latest News

.