PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब के मुख्यमंत्री ने शहीद अग्निवीर अमृतपाल सिंह के परिवार को सौंपा एक करोड़ का चेक, जताई सांत्वना,

mansa-punjab-cm-punjab-bhagwant-mann-handed-over-check-of-one-crore-rupees-to-family-of-agniveer-amritpal-singh-big-news

PTB Big न्यूज़ मानसा : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार को मानसा के गांव कोटली कलां के 19 साल के अग्निवीर शहीद Amritpal Singh के घर पहुंचे और परिवार से सांत्वना जताई। CM Punjab Bhagwant Mann ने परिवार को एक करोड़ रुपये का चेक भी सौंपा। अमृतपाल सिंह 10 दिसंबर 2022 को भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। 11 अक्तूबर को गोली लगने से बलिदान दिया।

.

.

शहीद Amritpal Singh सिंह की बहन कनाडा में रहती हैं। पिता गुरदीप सिंह ने कहा कि Amritpal Singh ने अपनी भतीजी की शादी के लिए छुट्टी ली थी। कनाडा में रहने वाली बहन और Amritpal Singh एक साथ घर आने वाले थे। अमृतपाल सिंह के शुक्रवार को हुए अंतिम संस्कार के दौरान सेना की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर नहीं दिए जाने पर पंजाब के विपक्षी दलों ने दुख जताया है, हालांकि सेना ने बयान जारी कर Amritpal Singh की मौत सर्विस राइफल से लगी गोली से होना बताया है।

.

mansa-punjab-cm-punjab-bhagwant-mann-handed-over-check-of-one-crore-rupees-to-family-of-agniveer-amritpal-singh-big-news

.

ऐसे में मौजूदा नीति के अनुसार गार्ड ऑफ ऑनर नहीं देने की बात कही है। CM Punjab Bhagwant Mann ने भी कहा कि उनकी सरकार इस मामले पर केंद्र के समक्ष कड़ी आपत्ति जताएगी। मान ने Social Media पर एक पोस्ट में आगे कहा कि Amritpal Singh की शहादत के संबंध में सेना की जो भी नीति हो, लेकिन उनकी सरकार की नीति शहीद के लिए वही रहेगी और राज्य की नीति के अनुसार सैनिक के परिवार को 1 करोड़ रुपये की सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि Amritpal Singh देश के शहीद हैं।

.

.

CM Bhagwant Mann सोमवार को सुनाम के गांव छाजली के शहीद परविंदर सिंह के घर पहुंचे। उनके साथ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा भी थे। इस दौरान CM Bhagwant Mann ने गांव में शहीद परविंदर की प्रतिमा लगाने की घोषणा की। साथ ही अग्निवीर जवानों को लेकर केंद्र की नीतियों पर सवाल उठाए। सीएम ने कहा कि शहीदों के परिवारों को संभालने की जिम्मेदारी को वे निष्ठा से निभाएंगे। CM Bhagwant Mann ने कहा कि केंद्र ने नौकरी नहीं दी तो पंजाब सरकार शहीद परविंदर सिंह की पत्नी को सरकारी नौकरी देगी।

Latest News

.