PTB न्यूज़ “शिक्षा” : Innocent Hearts कैंट जंडियाला रोड के पाँचवी कक्षा के छात्र श्रेयांश जैन ने बुडलाडा (मानसा) में आयोजित दो दिवसीय शतरंज टूर्नामेंट में अंडर-13 वर्षीय केटेगिरी में द्वितीय स्थान अर्जित करके न केवल इनोसेंट हार्टस स्कूल का बल्कि पूरे जिले का नाम भी रोशन किया है।
. .पंजाब राज्य चेॅस टूर्नामेंट अंडर-13 (ओपन) प्रतियोगिता में पंजाब के विभिन्न जिलों से अनेक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और यह बड़े गर्व की बात है कि Innocent Hearts के ही छात्र श्रेयांश जैन ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह और पहचान बनाई और वह अब आगामी दिसम्बर में तेलंगाना राज्य में होने वाली ‘नैशनल शतरंज प्रतियोगिता’ अंडर-13 (ओपन) में पंजाब राज्य की तरफ़ से खेलेंगे।
.
.इस टूर्नामेंट में श्रेयांश जैन को ट्रॉफ़ी, मेडल और सर्टिफिकेट के साथ सम्मानित किया गया। ग़ौरतलब है कि जालंधर डिस्ट्रिक्ट की तरफ़ से “खेडां वतन पंजाब दिया” में स्टेट चेॅस टूर्नामेंट में भी अभी गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर Innocent Hearts Group के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने उसको व उसके अभिभावकों को बधाई दी और कहा कि हमें ऐसे छात्र पर गर्व है।
. .वहीं विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती सोनाली मनोचा तथा कोच श्री चंद्रेश ने श्रेयांश जैन की प्रशंसा करते हुए आगामी खेलों में विजय प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएँ देते हुए विद्यार्थी के उज्जवल भविष्य की कामना की और ऐसे ही आगे भी परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया।




































