PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब सरकार का दिवाली तोहफ़ा, इस Website पर रजिस्टर करने पर, मिलेगा एक लाख रुपए का इनाम, किसको और कैसे?

diwali-bonanza-ayushman-bharat-cm-punjab-bhagwant-mann-sehat-bima-yojna-win-one-lakh-punjab-state-health-agency-launches-special-diwali-bumper-draw-ayushman-card-generation-chandigarh

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के उद्देश्य के अनुसार पंजाब के अधिक से अधिक लोगों को सेहत बीमा कवर के अधीन रजिस्टर करने के लिए पंजाब राज्य स्वास्थ्य एजेंसी ने पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के दिशा-निर्देशों पर Diwali Bumper Draw 2023 निकाला है, जिसके अंतर्गत अगर कोई भी व्यक्ति 16 अक्तूबर से 30 नवंबर, 2023 तक Ayushman Bharat मुख्यमंत्री Sehat Bima Yojna के लिए अपने आप को रजिस्टर करता है, उसके पास One Lakh तक का इनाम जीतने का मौका होगा।

.

ड्रॉ के बारे में जानकारी देते हुए राज्य स्वास्थ्य एजेंसी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बबीता ने बताया कि ड्रॉ के दौरान 10 विजेताओं का चयन किया जायेगा और इसके लिए पहला इनाम एक लाख रुपए, दूसरा इनाम 50,000 रुपए और तीसरा इनाम 25000 रुपए होगा। इसी तरह चौथा इनाम 10000 रुपए और पाँचवाँ इनाम 8000 रुपए रखा गया है, जबकि छटे से लेकर दसवाँ इनाम 5000 रुपए का होगा। यह ड्रॉ 4 दिसंबर, 2023 को निकाला जायेगा।

.

diwali-bonanza-ayushman-bharat-cm-punjab-bhagwant-mann-sehat-bima-yojna-win-one-lakh-punjab-state-health-agency-launches-special-diwali-bumper-draw-ayushman-card-generation-chandigarh

.

CEO बबीता ने कहा कि यह विशेष मुहिम लोगों को Ayushman Card बनाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए Ayushman Bharat मुख्यमंत्री Sehat Bima Yojna के अंतर्गत रजिस्टर करने के लिए पंजाब सरकार की एक और पहल है। उन्होंने आगे बताया कि लाभार्थी ‘‘Ayushman App’’ का प्रयोग करके, “beneficiary.nha.gov.in” वैबसाईट पर जाकर या अपने नज़दीकी आशावर्कर या सूचीबद्ध अस्पतालों से सम्पर्क कर अपने कार्ड आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

.

बताने योग्य है कि यह योजना राज्य भर के 800 से अधिक सरकारी और निजी सूचीबद्ध अस्पतालों में हरेक परिवार के लिए प्रति वर्ष 5 लाख रुपए तक के नकदी रहित इलाज की सुविधा प्रदान करती है। राज्य में 44 लाख से अधिक परिवार इस योजना का लाभ ले रहे हैं, जिस में घुटने बदलने, दिल की सर्जरी, कैंसर के इलाज आदि समेत लगभग 1600 किस्मों के इलाज की सुविधा दी जा रही है। इन लाभार्थी परिवारों में एन.एफ.एस.ए. राशन कार्ड धारक, जे-फॉर्म धारक किसान, रजिस्टर्ड मज़दूर, रजिस्टर्ड छोटे व्यापारी, मान्यता प्राप्त और पीले कार्ड धारक पत्रकार और सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना डेटा-2011 के अंतर्गत कवर परिवार शामिल हैं।

.

.

Latest News

.