PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब, पूर्व कांग्रेस विधायक को सुबह 5 बजे पुलिस ने घर से किया गिरफ्तार, जाने पूरा मामला,

punjab-former-congress-mla-kulbir-zira-arrested-ferozepur-police-picked-him-up-from-home-at-5-am-big-news

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : कांग्रेस विधायक खैहरा के बाद अब पंजाब के फिरोजपुर के जीरा हलके से कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा को मंगलवार सुबह 5 बजे के करीब पुलिस ने घर से गिरफ्तार कर लिया है। जीरा ने इससे पहले घोषणा की थी और सभी पत्रकारों को निमंत्रण दिया था कि वह फिरोजपुर में दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस को गिरफ्तारी देंगे।

.

.

उल्लेखनीय है कि जीरा ने बीडीपीओ जीरा दफ्तर के समक्ष सरपंचों की मांगों को लेकर धरना दिया था। बीडीपीओ जीरा का आरोप है कि कुलबीर सिंह अपने साथियों के साथ उनके दफ्तर के अंदर घुस कर और सभी कमरों पर कब्जा कर लिया और वहां पड़े सरकारी दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ की है।

.

.

थाना जीरा सिटी पुलिस ने कुलबीर सिंह जीरा समेत 80 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जीरा ने घोषणा की थी कि वह धन-धन बाबा बुढ़ा साहब गुरुद्वारा के दर्शन करने के बाद वह फिरोजपुर में खुद पुलिस को अपनी गिरफ्तारी देंगे। इससे पूर्व ही पुलिस ने मंगलवार सुबह जीरा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।

.

.

Latest News

.