PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर, फिर चली गोलियां, मनी एक्सचेंजर में, लूट की कोशिश, दुम दबाकर भागे लुटेरे,

punjab-jalandhar-attempt-robbery-money-changer-in-jalandhar-phillaur

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर में गोलियां चलने का नाम थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में इस बार गोलियां किसी विवाद की वजह से नहीं बल्कि कस्बा फिल्लौर में एक मनी एक्सचेंजर की दुकान पर बदमाशों द्वारा चलाये जाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान लुटेरों द्वारा गोली चलाकर कारोबारी को लूटने की कोशिश की।

.

.

लेकिन कारोबारी ने साहस दिखाते हुए उनका मुकाबला किया, जिसके बाद आरोपी बिना लूट की वारदात को अंजाम दिए ही दुम दबाकर भाग खड़े हुए लेकिन अपनी जान बचाने के चक्कर में हवाई फायर भी किये जाने की सूचना है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों आरोपियों के पास वेपन मौजूद थे। इस दौरान एक ने दुकान में एक गोली भी चलाई। अब पुलिस इस सनसनीखेज मामले की जांच कर रही है।

.

punjab-jalandhar-attempt-robbery-money-changer-in-jalandhar-phillaur

.

इस संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस के अधिकारीयों ने बताया कि फिल्लौर के गांव नगर में स्थित कक्कड़ इंटरप्राइजेज (मनी एक्सचेंजर) की दुकान चलाने वाले ने बताया कि वह रोजाना की तरह बीते दिन अपनी दुकान में बैठा हुआ था। इस दौरान दो युवक ग्राहक बनकर उनके पास पहुंचे। जिन्होंने मनी एक्सचेंज करवाने की बात कही। पीड़ित ने उन्हें ग्राहकों की तरह अटेंड करना शुरू किया और बात शुरू की। इतने में एक युवक ने अपने साइड से वेपन निकाल लिया।

.

.

जिसके बाद दूसरे युवक ने उस पर वेपन तान दिया। काउंटर के अंदर बैठे युवक ने लुटेरों का विरोध किया तो आरोपी ने एक गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं।इस बीच दुकानदार ने बदमाशों पर गिलास फेंक कर मारा। जिसके बाद बदमाश डरकर वहां से फरार हो गए। फिर दुकानदार ने मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दी। क्राइम सीन से पुलिस ने एक सीसीटीवी कब्जे में लिया है। जिसमें सारी वारदात कैद हो गई थी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

.

Latest News