PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

एक झटके में लूट गई इस महिला की दुनिया, पति ने लाइव होकर पहले किया बेटे का मर्डर फिर कर ली आत्महत्या,

patna-bettiah-young-man-killed-his-son-then-committed-suicide-dispute-with-wife-divorce-domestic-violence-big-crime-news

PTB Crime न्यूज़ पटना : पटना से एक दिल दहला देने वाली ख़बर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते बेतिया में युवक का उसकी पत्नी से तलाक देने को लेकर झगड़ा चल रहा था। गुस्से में उसने अपनी पत्नी को वीडियो कॉल किया फिर पहले पांच वर्षीय बेटे को फंदे से लटका कर मार दिया और उसके बाद में खुद भी आत्महत्या कर ली। यह सनसनीखेज घटना से लौरिया थाना क्षेत्र के कंधवलिया गांव की बताई जा रही है।

.

.

मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि पति का पत्नी से तलाक का विवाद चल रहा था। पारिवारिक कलह के युवक परेशान था। इधर, घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मरने वाले की पहचान अजीमुल्लाह (33) तथा उसके पांच वर्षीय पुत्र अयान के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि अजीमुल्ला गांव के चौक पर किराना दुकान चलाता था। उसे दो बेटी और एक बेटा है।

.

patna-bettiah-young-man-killed-his-son-then-committed-suicide-dispute-with-wife-divorce-domestic-violence-big-crime-news

.

पति-पत्नी के बीच विवाद में उसकी पत्नी करीब डेढ़ माह से अपने मायके में रह रही है। विवाद को लेकर दोनो के बीच तलाक देने का बात सामने आया था। इस वजह तीनों बच्चों को पालने और अपना व्यवसाय करने में भी अजीमुल्ला परेशान रहता था। इससे तंग आकर उसने बुधवार की शाम मकान के ऊपरी मंजिल पर एक कमरे में पहले अपने बेटे को फंदे से लटकाया। फिर खुद फंदे से लटक कर जान दे दी।

.

इसके पहले वीडियो कॉल कर उसने अपनी पत्नी को यह बता दिया था कि बेटे को फंदे से लटकाने जा रहा हूं। इसके बाद मै भी फंदे से लटक कर जान दे दूंगा। इस तरह कुछ ही पल में दोनों की जान चली गई। इधर घटना की सूचना पर मृत अजीमुल्ला की पत्नी हरीरा अपने भाई तौसीफ के साथ दौडी भागी ससुराल पहुंची।

.

.

फिर पति और बेटे का शव फंदे से उतरा गया। इसी बीच घटना की सूचना किसी ग्रामीण ने पुलिस को दी। वहीं पुलिस ने दोनों की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुरुवार सुबह बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेजी है। थानाध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया कि दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गाया है। घटना काफी दुखद है। मामले में जांच की जा रही है।

Latest News