PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर, थाने के अंदर किया महिलाओं ने जमकर हंगामा, मारपीट केस में समझौते के लिए पुलिस ने बुलाये थे दोनों पक्ष,

punjab-jalandhar-uproar-among-women-inside-the-police-station-thana-rama-mandi-in-jalandhar

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर के थाना रामामंडी में महिलाओं ने देर रात तक जमकर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस के सामने थाने के अंदर उनके साथ मारपीट की गई है। इसके चलते उन्होंने रात तक हंगामा किया। महिलाओं ने आरोप लगाया है कि पुलिस पर राजनीति दबाव है, जिसके चलते उनकी सुनवाई नहीं की जा रही।

.

.

सूर्य ऐनक्लेव की रहने वाली अनीता ने बताया कि करीब एक माह पहले मोहल्ले में कुछ युवक आपस में झगड़ रहे थे। इस दौरान उनका बेटा लड़ाई छुड़वाने के लिए आगे चला गया। उनके बेटे के साथ भी मारपीट की गई। उन्होंने थाना रामामंडी में शिकायत दी थी। लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई सुनवाई नहीं की गई। इसके चलते महिलाएं गुरुवार को थाने पहुंची थी।

.

.

थाना रामा मंडी के ASI सतनाम सिंह पर यह कार्रवाई न करने का आरोप लगाया गया था। महिला ने कहा- राजनीतिक दबाव के चलते उनकी शिकायत पर कार्यवाही नहीं कर रहे हैं। महिला ने कहा कि राजीनामा के दौरान दूसरे पक्ष ने उन पर हमला कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि थाने में उनके साथ किसी ज्ञानी नाम के व्यक्ति ने मारपीट की।

.

.

वही, एएसआई सतनाम सिंह ने सभी आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों को थाने में राजीनामा के लिए बुलाया गया था। वहीं इस घटना संबंधी जानकारी देते हुए थाना रामामंडी के SHO राजेश कुमार ने बताया कि फिलहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद पुलिस आरोपी पक्ष पर बनती कार्रवाई करेगी।

.

Latest News