PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब मूल युवक ने फिर चमकाया विदेशी धरती पर पंजाब का नाम, पुलिस ताज के साथ पगड़ी पहनने वाला बना पहला सिख,

navjeath-singh-sohata-fiji-police-force-first-sikh-turbon-police-officer-acting-commissioner-of-police-juki-fong-chew-big-news

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : फिजी द्वीप समूह की पुलिस द्वारा वर्दी में बदलाव को मंजूरी दिए जाने के बाद भारत के पंजाबी मूल के नवजीथ सिंह सोहाता वहां पगड़ी पहनने वाले पहले सिख पुलिसकर्मी बन गए हैं। कार्यवाहक पुलिस कमिश्नर जुकी फोंग च्यू ने विविधता और समावेशिता का सम्मान करते हुए फिजी पुलिस ताज के साथ पगड़ी पहनने को मंजूरी दे दी।

.

.

20 वर्षीय पुलिस कॉन्स्टेबल सोहाता की भर्ती चयन प्रक्रिया के बाद हुई थी। वह नासोवा में बेसिक रिक्रूट्स कोर्स प्रशिक्षण लेने वाले 66 सदस्यों के बैच में से एक है। एक धर्मनिष्ठ सिख होने के नाते सोहता ने ये जानते हुए अकादमी में प्रवेश किया था कि प्रशिक्षण आवश्यकताओं के लिए उन्हें व्यक्तिगत बलिदान की आवश्यकता होगी। फिजी पुलिस ने एक बयान में कहा कि कार्यवाहक पुलिस कमिश्नर ने सोहाता के अधिकारों का सम्मान करते हुए आधिकारिक फिजी पुलिस ताज के साथ पगड़ी पहनने को मंजूरी दी है।

.

.

कमिश्नर च्यू ने कहा कि यह कदम समानता और विविधता के बुनियादी सिद्धांतों को बनाए रखने में संगठन की प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है। फिजी में पहले सिख कांस्टेबलों को 1910 के दशक की शुरुआत में भर्ती किया गया था। लेकिन तब से लेकर अब तक पगड़ी पहनने का अधिकार नहीं दिया गया था। सोहाता ने कहा कि उनके जीवन में ऐसे कई लोग हैं, जिनसे वह प्रेरणा लेता है और उन्हें रोल मॉडल के रूप में देखता है।

.

.

जब बात प्रोफेशनल जीवन की आती है तो उन्हें गौरवान्वित करना और उनके जैसा अच्छा बनना ही लक्ष्य है। लुटोका गुरुद्वारा द्वारा से मिले एक रिकॉर्ड के अनुसार, गिरमिटिया श्रम प्रणाली के अंत में सिख फिजी पहुंचे और ज्यादातर ने खुद को किसान, पुलिसकर्मी और शिक्षक के रूप में स्थापित किया। फिजी में सिखों द्वारा बनाया गया पहला स्कूल बा जिले में खालसा हाई स्कूल था। इसे 1922 में बनाया गया सुवा गुरुद्वारा सबसे पुराना है।

.

Latest News