PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में डेंटल चेॅकअप कैंप में हुई बच्चों के दाँतों की जाँच

oral-health-checkup-of-children-was-done-in-the-dental-checkup-camp-at-innocent-hearts-school-jalandhar

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट द्वारा संचालित ‘दिशा-एन इनीशिएटिव’ के तहत इनोसेंट हार्ट्स स्कूल कैंट जंडियाला रोड में कक्षा पहली से पाँचवी तक के बच्चों के लिए डेंटल चेॅकअप कैंप लगाया गया, जिसमें विशेष तौर पर योग्य, अनुभवी, हमारे स्कूल की एलुमनी , दंत चिकित्सक भावना गाभा को आमंत्रित किया गया। उन्होंने बच्चों के दाँतों का परीक्षण किया।

.

.

परीक्षण के दौरान जिन बच्चों के दाँतों में कैविटीज़ थी, उनकी सफाई का निर्देश देते हुए उन्होंने बच्चों को बताया कि हमें दिन में दो बार ब्रश करना चाहिए। सुबह भोजन से पहले और रात को भोजन के बाद दाँत साफ करने बेहद जरूरी हैं क्योंकि खाना खाने के बाद कुछ पदार्थ हमारे दाँतों में रह जाते हैं जो बाद में कीटाणु बनकर हमारे दाँतों को नुकसान पहुँचाते हैं।

.

.

उन्होंने बच्चों को कहा कि उन्हें दाँत खराब करने वाली चॉकलेट, टॉफ़ीज़ जैसी मीठी चीज़ों का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती सोनाली ने बच्चों को कहा कि अच्छे स्वास्थ्य का संबंध चेहरे की सुंदरता के साथ-साथ स्वस्थ दाँतों से भी है। इसलिए उन्हें डॉ.भावना द्वारा बताए गए निर्देशों का अनुसरण करना चाहिए और अपने दाँतों की देखभाल अच्छी तरह से करनी चाहिए।

.

.

.

Latest News