PTB News

Latest news
Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब

पंजाब, ट्रिपल मर्डर पति-पत्नी और भाभी का, तेजधार हथियारों से कत्ल की वारदात को अंजाम, फैली सनसनी,

punjab-tarn-taran-triple-murder-case-family-members-killed-big-crime-news

PTB Big न्यूज़ तरनतारन : पंजाब के तरनतारन में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या कर दी गई। तरनतारन के पट्‌टी के गांव तुंग में यह वारदात मंगलवार देर रात की है। मरने वालों में इकबाल सिंह (70), उसकी पत्नी लखविंदर कौर और भाभी सीता कौर शामिल है। कत्ल के पुख्ता कारण का अभी पता नहीं चल सका है। हालांकि घर के हालात देखकर इसे लूट से जोड़कर देखा जा रहा है। परिवार के पास छत्तीसगढ़ का रहने वाला अशोक नौकरी करता था।

.

.

कत्ल की वारदात के बाद नौकर गायब है। पुलिस के मुताबिक एक ही परिवार के तीनों सदस्यों को तेजधार हथियारों से काटा गया है। दोनों औरतें लखविंदर कौर और सीता कौर एक कमरे में जबकि इकबाल सिंह अलग कमरे में मिला है। तीनों के हाथ-पैर बंधे हुए थे। वहीं मुंह समेत पूरे चेहरे पर टेप चिपकाई गई थी। वारदात का पता तब चला, जब बुधवार सुबह घर से कोई बाहर नहीं निकला।

.

.

पड़ोसियों ने आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद लोगों को शक हुआ। उन्होंने घर में जाकर देखा तो खून से लथपथ लाशें पड़ी हुईं थी। जिनके हाथ-पैर भी बंधे हुए थे। जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के मुताबिक लूट समेत हर एंगल से हत्या की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान मकान के अंदर का सामान बिखरा मिला है। कमरे की आलमारियां खुली पड़ी हुई थी। इससे आशंका जताई जा रही है कि यह कत्ल लूटपाट के इरादे से हुआ है, हालांकि घर से क्या-क्या गायब है, इसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है।

.

.

पुलिस के मुताबिक घर से गायब नौकर अशोक करीब 20 साल से उनके घर पर काम कर रहा था। परिवार उस पर पूरा भरोसा करता था। हालांकि इस हत्याकांड में उसका क्या रोल है, अभी इसको लेकर पुलिस जांच की बात कह रही है। पुलिस की जांच में यह भी सामने आ रहा है कि इकबाल सिंह का बेटा विदेश में रहता है। उसकी बेटियों की शादी हो चुकी है। घर में तीनों बुजुर्ग रहते थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि सुनियोजित तरीके से हत्या कर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है।

.

Latest News