PTB News

Latest news
PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन, रिश्तों की डोर से सामाजिक दायित्व तक: आइवी वर्ल्ड स्कूल में अनूठे अंदाज़ में मनाया गया रक्षाबंधन, मुख्यमंत्री ने देहरा में 46 करोड़ रुपये की लागत की प्रदेश की पहली ओजोन आधारित पेयजल परियोजना की घोषणा... Punjab CM Bhagwant Mann के खिलाफ Social Media पर शुरू हुई अनफॉलो मुहिम Canada ने दी युवाओं को बड़ी राहत, LMIA आवेदन पर वर्क परमिट विस्तार के लिए नए नियम लागू

जालंधर पुलिस अगर गंभीरता से लेती तो नहीं होता युवक का शरेआम कत्ल, फैली सनसनी,

punjab-jalandhar-crime-man-shot-dead-in-jalandhar-big-breaking-news

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर पुलिस के पास सुरक्षा की गुहार लेकर युवक दो दिन तक चक्कर काटता रहा कि उसको इलाके के नशा तस्करों से धमकियां मिल रही हैं। 48 घंटे तक उसकी शिकायत पर किसी ने कार्रवाई नहीं की। एडीसीपी से लेकर स्थानीय थानेदार तक किसी ने उसकी नहीं सुनी। इससे बदमाशों का दुस्साहस इस कदर बुलंद हो गए कि उन्होंने सोमवार को शिकायतकर्ता रोहित की गोलियां मारकर हत्या कर दी।

.

.

रोहित को दो गोलियां लगी, उसको स्थानीय निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। घटना स्थानीय रामामंडी इलाके के दकोहा फाटक के पास सोमवार देर रात की है। हत्या के बाद पुलिस की नींद खुली और एडीसीपी बलविंदर सिंह से लेकर थानेदार राजेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार देर रात लोगों ने होशियारपुर मार्ग पर ट्रैफिक जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारी लोगों को शांत करने में लगे रहे, लेकिन लोग नहीं हटे।

.

.

जिन लोगों ने 22 वर्षीय रोहित पर गोलियां चलाईं, वह उसके घर के बिल्कुल पास रहते हैं। दो दिन पहले ही रोहित के परिजनों ने थाना सूर्या एनक्लेव में इसकी शिकायत भी दर्ज करवाई थी कि उस पर हमला किया गया है। उस पर दोबारा हमला हो सकता है। सोमवार देर रात आधा दर्जन बदमाशों ने रोहित को घेर लिया और गालियां निकालनी शुरू कर दी। बाद में बदमाशों ने गोलियां चला दी, जिससे दो गोलियां उसकी पीठ पर जाकर लगीं।

.

.

रोहित की मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूट गया। महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था। महिलाओं का कहना था कि पुलिस ने उनकी शिकायत ही नहीं सुनी। वह बार बार थाने जाते रहे, लेकिन बदमाश नशा बेचने वाले थे और इलाके की पुलिस उन पर मेहरबान थी। रोहित की बुआ का कहना है कि दो दिन पहले हमलावरों ने उसके घर पर गोलियां चलाई थीं। इसकी शिकायत भी पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की। सोमवार को छह-सात हमलावरों ने रोहित को घेरकर गोलियां मार दीं, जिससे उसकी मौत हो गई।

.

Latest News